ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: छत पर सो रहे परिवार पर गिरी दीवार, तीन की मौत, दो घायल

बहराइच। रात्रि में छत पर सो रहे एक परिवार पर पड़ोसी की जर्जर दीवार गिर गई। दीवार गिरने के चलते दम्पति सहित पांच लोग घायल हो गए। जिसमें दो को जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि एक मासूम बालिका की लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना थाना रामगांव अन्तर्गत ग्राम भगवानपुर माफी की है। जहां बीती रात्रि रहीस पुत्र बदलू परिवार के साथ छत पर सोये हुए थे। तभी प्रातः 4 बजे के निकट पड़ोसी मो.हुसैन पुत्र इंसान की जर्जर दीवार सभी के ऊपर ढह गई। दीवार ढहने के चलते रहीस 36 वर्ष, उनकी पत्नी शरीफुननिशा 32 वर्ष, पुत्र गुरफान 6 वर्ष, पुत्री मिसवा 3 वर्ष व उनके घर पर रहकर पढाई कर भांजा इमरान पुत्र कलीम 10 वर्ष निवासी दोबहा रिसिया सभी मलबे में दब गए। चीख पुकार सुनकर पास पड़ोस के लोग एकत्रित हुए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दबे लोगों को किसी तरह मलबे से बाहर निकाला। घायलों को शहर के मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने पुत्र गुफरान व रईस के भाजा इमरान को मृत घोषित कर दिया। जबकि पुत्री मिसवा को लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं दम्पति का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में कर पीएम के लिए भेज दिया। ज्ञातव्य हो कि मो.हुसैन का दो मंजिला मकान है जो पूरी तरह जर्जर है। रईस व मो.हुसैन का मकान सटा हैं। मो.हुसैन अपने पूरे परिवार के साथ बेगमपुर में रहते है। जर्जर दीवार होने के चलते हादसा हुआ है।

बकाया लेनदेन को लेकर वृद्ध की पीट कर हत्या
पैसा वापसी को लेकर दुकानदार ने बुलाया था अपनी दुकान पर
बहराइच। बकायेदारी को लेकर दुकान पर पहुंचे वृद्ध पर दुकानदार ने लाठी, डण्डों से हमला कर दिया तथा उसका गला दबा दिया। घायल वृद्ध को इलाज के लिए शहर के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी महसी अनिल सिंह व थानाध्यक्ष हरदी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। गौरतलब हो कि थाना हरदी अन्तर्गत जोत चांदपारा निवासी पांचू उर्फ इब्राहीम 65 वर्ष ने महराजगंज बाजार स्थित तेल के दुकानदार लल्लू व उनके भाई कल्लू से तेल खरीदा था। जिसका 470 रूपये बकाया था। बुधवार को लल्लू व कल्लू ने बकाया रूपया देने के लिए तत्काल अपनी दुकान पर बुलाया था। जब वह दुकान पर पहुंचा तो तेल खराब होने की बात कहकर पैसे कम देने लगा। जिसके चलते दोनों में विवाद शुरू हो गया। विवाद के दौरान लल्लू व कल्लू ने पांचू पर लाठी, डण्डा से हमला कर गला दबा दिया। जिसके चलते वह घायल हो गया। इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

टैªक्टर-ट्राली की ठोकर से अधिवक्ता का टूटा पैर
बहराइच। कचेहरी जा रहे अधिवक्ता को सुबह टैªक्टर-ट्राली ने ठोकर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। उनका एक पैर टूट गया। ज्ञातव्य हो कि कोतवाली देहात अन्तर्गत दीन दयाल उपाध्याय नगर निवासी अनिमेस श्रीवास्तव दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता है। बुधवार सुबह वह बाइक से कोर्ट के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में टैªक्टर-ट्राली ने ठोकर मार दी। जिसके चलते वह घायल हो गए और उनका पैर टूट गया। जिन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। टैªक्टर-ट्राली पर बालू लदा था।

महिला की जमीन पर दबंग कर रहे जबरन कब्जा
विरोध करने पर घर में घुसकर की महिला की पिटाई
एसडीएम कैसरगंज व डीजीपी को शिकायत
बहराइच। बगैर चौहद्दी के बटवारे के दबंगों द्वारा महिलाकी जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। पीड़िता ने मामले में जब विरोध जताया तो उसके साथ मारपीट व गाली गलौज की गई। जिस पर पीड़िता ने पुलिस महानिदेशक को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। वहीं शिकायत पर एसडीएम कैसरगंज ने थाना प्रभारी फखरपुर को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। बावजूद इसके दबंग महिला की दीवार पर जबरन निर्माण कर रहे है। मामला थाना फखरपुर अन्तर्गत कोठवल कला का है। जहां निवासिनी फूलकला पत्नी बलभदर ने राज बहादुर पुत्र प्रताप नरायन से गाटा संख्या 56 मि.में 0.012 हे.जमीन खरीदी थी तथा इसी गाटा संख्या से देशराज से भी बैनामा लिया था। तभी से वह जमीन पर काबिज है। महिला ने बताया कि इसी नम्बर में छह माह पूर्व दीपू पुत्र श्यामनाथ सिंह निवासी कोठवल कला ने भी बैनामा लिया था। चूंकि नम्बर की चौहद्दी का बटवारा नहीं हुआ है। ऐसे में पहले पुलिस के सामने जमीन की पैमाइश होने तक किसी के द्वारा कब्जा न करने को लेकर सुलहनामा भी हुआ था। बावजूद इसके गांव के दबंग जबरन जमीन पर कब्जा कर रहे है। पीड़िता ने जब सोमवार को मना किया तो दबंगों ने उसके घर में घुसकर मारा पीटा व जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता द्वारा इस गाटा संख्या का एसडीएम कैसरगंज के न्यायालय पर बटवारे का वाद भी दायर कर रखा हैं। बावजूद इसके दबंग जबरन कब्जा कर रहे है। पीड़िता ने मामले में पुलिस महानिदेशक से तत्काल कार्रवाई व अवैध कब्जा रोकवाने की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें