ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

चुभनो में फूल कोई बोते तो बात होती... : दीवानी न्यायालय परिसर में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Sep 20, 2025

बहराइच। अखिल भारतीय हिंदी विधि प्रतिष्ठान उत्तर प्रदेश जनपद बहराइच द्वारा हिंदी सप्ताह मनाए जाने के क्रम में दीवानी न्यायालय परिसर में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार राम संवारे द्विवेदी चातक ने किया। उन्होंने कहा ’अपनापन मन में नहीं, ज्यों सूना श्मशान। हिंदी हिन्दू के बिना, कैसा हिंदुस्तान। मुख्य अतिथि व प्रतिष्ठान के मुख्य संरक्षक जनपद न्यायाधीश सतेंद्र कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण से भव्य शुभारभ किया। मां सरस्वती का वंदन करते हुए अयोध्या प्रसाद शर्मा नवीन ने कहा-मैया तुम्हरे चरण मा है, मनुआ हमार। वैसे अपनी दया से, भरो भंडार। कवि गुलाब चंद्र जायसवाल ने कहा कि ’ज्ञान व विज्ञान से कल्याण होवे विश्व का, हर अधर हिंदी विराजे हिंद का जयगान हो।’ बाराबंकी से आए शिव कुमार व्यास ने कहा ’तन से हूं कमजोर, लेकिन मन शिवाला है। लीक से हटकर चलन का, शौख पाला है।। भीख में ले रोशनी मैं चांद सा दिखता नहीं हूं, हूं भले जुगनू मगर अपना उजाला है। सम्मेलन में’ डा. रंजन निषाद, देशराज सिंह आजाद, पी.के. प्रचंड तिलकराम अजनबी ने सोमेश सावन सहित अनेक कवियों ने अपनी-अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। राधाकृष्ण शुक्ल पथिक ने कहा ’चुभनो में फूल कोई बोते तो बात होती, अपने किए पे थोड़ा रोते तो बात होती। संयोजक राकेश प्रताप सिंह अपर जनपद न्यायाधीश एससीएसटी, पूर्व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष देवेन्द्र पांडेय, प्रतिष्ठान के महामंत्री कर्मवीर सिंह एवं मीडिया प्रभारी अनिल त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से सभी कवियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अंत में प्रतिष्ठान के अध्यक्ष राम छबीले शुक्ला ने सभी कवियों एवं सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राम सागर राव, राजेंद्र अवस्थी, ओंकार सिंह, विमलेंद्र शुक्ल, बाबूराम तिवारी, जगदंबा पांडेय, पारसनाथ श्रीवास्तव, कपीश दीक्षित, नीलू पांडेय, शिवेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह सहित तमाम हिन्दी प्रेमी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें