बाघ के हमले में भैंस की मौत, क्षेत्र में दहशत : ग्रामीणों को किया गया सतर्क
Kunwar Diwakar Singh
Thu, Jun 11, 2026
रूपईडीहा बहराइच। सीमावर्ती क्षेत्र के चकिया जंगल में गुरुवार को बाघ के हमले में एक भैंस की मौत हो गई। जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) तथा वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया। जानकारी के अनुसार भैंस के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर पहुंचे, लेकिन तब तक भैंस की मृत्यु हो चुकी थी। बाघ भैंस के पिछले हिस्से को खा चुका था तथा उसका शेष शरीर घटनास्थल पर पड़ा मिला। मृत भैंस ग्राम पंडितपुरवा निवासी राजित राम यादव पुत्र राम लखन यादव की बताई गई है। घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच के साथ अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन