ब्रेकिंग

छात्र गोविंद पिछले करीब 12 दिनों से माघी गांव में अपने मामा नंद किशोर मौर्य के घर रह रहा था

सीमा सुरक्षा व कानून व्यवस्था का लिया जायजा

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

पुलिस की सक्रियता से लाखों की भैंस मालिक को मिली वापस

डंपर चालक गंभीर रूप से घायल तेल टैंकर का चालक मौके से फरार

Ad

: डीएफओ कतर्नियाघाट के खिलाफ सड़कों पर उतरे सुजौली क्षेत्र के ग्रामीण

बिछिया वन बैरियर पर धरने पर बैठकर किया चक्का जाम
बैरियर पर कुछ वाहनों को रोकने पर बढ़ा मामला
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग व थाना सुजौली अंतर्गत बिछिया वन बैरियर पर बुधवार सुबह बिछिया, भवानीपुर समेत अन्य कई गांवों के ग्रामीणों ने धरने पर बैठकर रास्ते को जाम कर दिया है। बड़ी संख्या में वाहन जाम में फंसे रहे। बिछिया वन बैरियर पर सुबह कुछ वाहनों को मिहीपुरवा की तरफ जाने से बैरियर कर्मियों द्वारा वन बैरियर पर रोक दिया गया। जिससे स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और बैरियरकर्मी से पूछताछ की। जिस पर कर्मी द्वारा बताया गया कि डीएफओ कतर्नियाघाट बी शिव शंकर द्वारा वाहनों को मिहीपुरवा की ओर जाने से मना किया गया है। जिस पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बैरियर को जाम कर दिया। ग्रामीण बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए और वन विभाग व डीएफओ के मौखिक आदेश के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहंुचे वन क्षेत्राधिकारी रामकुमार ने लोगों से बातचीत कर मामले को शांत कराने की बात की। जिस पर लोगों ने उन्हे जवाब देते हुए डीएफओ के मौखिक आदेश को नही माना जाएगा। धरने पर बैठे जंग हिंदुस्तानी, सरोज गुप्ता, फहीम अंसारी, शीबू सलमानी, मुस्ताक अली, सुशील गुप्ता, ओमकार कौशल, प्रीतम गुप्ता आदि ने बताया कि जबसे डीएफओ ने चार्ज सम्भाला है तबसे मोतीपुर बैरियर पर लोगों को 8 बजे रात के बाद जाने से रोका जाता है। साथ ही अब किसी भी समय वाहनों को रोक दिया जाता है और भारी वाहनों पर भी पाबंदी लगाई जा रही है। ऐसे में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि डीएफओ की मनमानी नही चलेगी व नेशनल हाईवे पर लोगों के आवागमन पर रोक नही लगा सकते हैं। लोगों का कहना है कि डीएफओ को यहां पहंुचकर लोगों से मौखिक आदेश को वापस लेना होगा। तब तक धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम नही समाप्त किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें