ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

भेड़िए के हमले में छह वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल : भेड़िए के ताबड़तोड़ हमले से दहशत में मंझारा तौकली के ग्रामीण

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Sep 25, 2025

कैसरगंज, बहराइच। थाना कैसरगंज क्षेत्र के मंझारा तौकली में देवनाथपुरवा में अंकेश पुत्र राम विजय उम्र लगभग 6 वर्ष को भेड़िया ने अपना निशाना बना लिया। ज्ञात हो कि गुरूवार को फिर भेड़िए ने एक बच्चे पर हमला कर दिया। जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में घायल बच्चे को इलाज के लिए सीएचसी फखरपुर ले जाया गया है। हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। ड्यूटी पर तैनाद उप निरीक्षक रविंद्र कुमार चंद्र, कांस्टेबल दिलीप यादव, कांस्टेबल लकी यादव व ग्रामीणों की मदद से दिन रात निगरानी की जा रही है लेकिन उक्त ग्राम पंचायत में लोगों का दिन रात जागना पहरा देना बेहद चिंता जनक है। भेड़िये का हमला लगातार तेजी से बढ़ रहा है रात तो छोड़िए अब दिन में भी सुरक्षित नहीं है मंझारा तौकली ग्रामीण। इस दहशत से ग्रामीण रात और दिन परेशान नजर आ रहे हैं लेकिन प्रशासन के लचर रवैया के कारण अभी तक भेड़िया को काबू में नहीं किया जा सका है। कहने को तो जगह-जगह पिंजरा और जाल लगाए हुए हैं लेकिन फिर भी भेड़िया पकड़ने में प्रशासन असफल नजर आ रहा है जिससे ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है।

भेड़िया प्रभावित क्षेत्र मंझारा तौकली का जिलाधिकारी ने किया दौरा

जल्द से जल्द आदमखोर भेड़िए को पड़कर कैद किया जाएगा

पीड़ित परिवार से भेंट कर बंधाया ढाढस

कैसरगंज, बहराइच। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र के साथ बुधवार की रात विकास खण्ड फखरपुर अन्तर्गत हिंसक वन्य जीव प्रभावित ग्राम मंझारा तौकली के मजरा बाबा बंगला का भ्रमण कर 24 सितम्बर को अपरान्ह लगभग 03ः45 बजे वन्य जीव के हमले में मृतक 03 वर्षीय सोनी पुत्री बाबू लाल के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से भेंट कर सांत्वना दी। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ है। उन्होंने बताया कि हिंसक वन्य जीवों से उत्पन्न समस्या के समाधान हेतु वन विभाग, पुलिस, राजस्व, ग्राम्य विकास सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रहे हैं। हिंसक वन्य जीव की खोज हेतु विशेषज्ञों की टीम के साथ-साथ सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों की मदद ली जा रही है। संवेदनशसील स्थानों पर कैमरा ट्रैप तथा ट्रैपिंग केज भी लगाये गये हैं। डीएम ने बताया कि जनपद के आसपास के जनपदो से वन्य विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ वन दरोगा की 32 टीमो की ड्यूटी लगाई गई है। वन्य जीवों के हमलो से बचाव हेतु जनजागरूकता हेतु 18 पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम की स्थापना कराई गई है। प्रभावित क्षेत्रां में लगभग 1390 से अधिक स्ट्रीट लाइट, 61 सोलर लाइटें एवं दरवाजे विहीन घरों में लगभग 24 दरवाजे भी लगावाये गये है। रात्रि में निर्बाध विद्युत् आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों में 34 नोडल अधिकारियो द्वारा रात्रि में भ्रमण करते हुए गांव के लोगो को अन्दर या छत पर सोने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावा जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों द्वारा भी निरन्तर भ्रमण करके लोगो को वन्य जीव हमले से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें