ब्रेकिंग

साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई

सौहार्द बनाए रखने और नई परंपरा न शुरू करने का निर्देश

मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर पेंशनर्स की समस्याओं का हुआ निस्तारण

अयोध्या टैªप प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

बदमाशों के हमले में कर्मचारी घायल

Ad

: कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया सांड, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

कतर्नियाघाट से आई टीम ने एयर पिस्टल से सांड़ को किया बेहोश
जरवलरोड, बहराइच। खंड विकास अधिकारी जरवल सत्य प्रकाश पांडे के नेतृत्व में ग्राम सभा रिठौरा मे कर्तानिया घाट वन प्रभाग से आई डा. दीपक वर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने आतंक का पर्याय बन चुके सांड को ट्रेकुलाइज विधि द्वारा बेहोश कर पकड़ लिया। बाद मे पंचायत विभाग समेत अन्य विभागों के कर्मचारियों के सहयोग से कैटल कैप्चर वाहन से बेहोश सांड को गौशाला भेज दिया गया। जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी एस.पी.पांडे, फॉरेस्ट ऑफिसर कैसरगंज अभिषेक सिंह, एडीओ पंचायत पंचायत जरवल बृजेश सिंह, पशु चिकित्साधिकारी जरवल एसपी सिंह, संदीप सिंह, कैसरगंज राजस्व की टीम के वाहिद कमाल व सुरक्षा की दृष्टि से थाना जरवलरोड की पुलिस टीम मौजूद रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें