ब्रेकिंग

नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर हुआ हादसा

सैकड़ों ग्रामीण लाभान्वित

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला पोषण समिति की बैठक

थाना समाधान दिवस का आयोजन

पीड़िता द्वारा एसपी से लगाई गई कार्रवाई की गुहार, थाना फखरपुर के एक गांव का मामला

Ad

पिंजरे में कैद हुआ आदमखोर बाघ : ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Nov 15, 2025

बहराइच। कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग के ककरहा रेंज के धर्मपुर बेझा गांव में पिछले कई दिनों से बाघ का आतंक जारी था। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था। वन विभाग की कई टीमों को इलाके में तैनात किया गया था। शनिवार सुबह भोर मे वन विभाग ने बाघ को पिंजरे में सफलतापूर्वक कैद कर लिया। बाघ के पिंजरे में फँसते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि यह वही बाघ है जिसने दो लोगों की जान ले ली थी। हमलों के बाद गांव के लोगों में भारी आक्रोश था। लगातार शिकायतों के बाद विभाग ने ऑपरेशन तेज किया था। पिंजरे में कैद बाघ को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है। क्षेत्र में अब सुरक्षा व्यवस्था सामान्य की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें