ब्रेकिंग

मृतका महिला आरक्षी महराजगंज जनपद की निवासिनी थी

बंदी की रिहाई करा कर उसके घर सकुशल भिजवाया गया

उत्कृष्ट व्यापारियों का हुआ सम्मान

सेनानी उत्तराधिकारियों ने शहीद के अद्भुत बलिदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की

गोवध निवारण अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई

Ad

खेत में घास निकाल रहे बालक को मगरमच्छ पानी में खींच ले गया : शव की तलाश में जुटे ग्रामीण

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Aug 28, 2025

बहराइच। थाना सुजौली क्षेत्र अन्तर्गत कतर्नियाघाट वन रेंज के आम्बा गांव में चाची के साथ खेत में काम कर रहे बालक को मगरमच्छ पानी में खींच ले गया। शव की तलाश में ग्रामीण जुटे हुए है। मिली जानकारी के अनुसार थाना सुजौली क्षेत्र अन्तर्गत कतर्नियाघाट वन रेंज के आम्बा गांव निवासी विनोद का 14 वर्षीय बालक अनिल बुधवार सायं 5ः30 बजे अपनी चाची राजकुमारी के साथ हल्दी के खेत में घास निकाल रहा था। खेत गेरूआ नदी से सटा हुआ है। इस दौरान मगरमच्छ ने खेत किनारे से बालक को पानी में खींच ले गया। चाची अकेली थी जो हाका लगाती रही लेकिन मगरमच्छ बालक को नदी में खींच कर छिप गया। महिला की गुहार पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों की सूचना पर पुलिस टीम के चौकी इंचार्ज मंजेश कुमार, एसआई अक्षेलाल यादव, दीवान आत्माराम व अमरजीत मौके पर पहुंचे। इस दौरान मगरमच्छ नदी में बालक की गर्दन दबोचकर तैरता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद वह फिर पानी में छिप गया। लोगों ने कतर्नियाघाट रेंज कार्यालय पर सूचना दी। मगरमच्छ का शिकार हुआ बालक परिवार में इकलौता था। इसका पिता बलिया जनपद में मजदूरी करने गया है। घटना की सूचना लोगों ने पिता को फोन पर दी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। लोगों की भारी भीड़ नदी के किनारे बालक की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें