ब्रेकिंग

जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल

एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्रदान किया गया

आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन

Ad

जरवलरोड-रेवढ़ा मार्ग की बदहाली पर ग्रामवासियों का फूटा गुस्सा : ग्रामवासियों ने प्रदर्शन कर की नारेबाजी

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Jul 31, 2025

जरवलरोड, बहराइच। जरवलरोड-रेवढ़ा संपर्क मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर गुरूवार को क्षेत्रीय जनता का आक्रोश फूट पड़ा। वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप कुमार अग्निहोत्री के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासियों ने एकजुट होकर पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ सांकेतिक नारेबाजी और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रदीप कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि यह सड़क लगभग तीन किलोमीटर से अधिक लंबी है, जो पूरी तरह से जर्जर, ध्वस्त और गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इसकी दुर्दशा के कारण लगभग 30 से अधिक गांवों के निवासियों का आवागमन कठिन हो गया है। उन्होंने बताया कि बीते पांच वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं हुई है, जिससे क्षेत्रवासियों का सब्र अब जवाब देने लगा है। प्रदीप कुमार अग्निहोत्री ने इस संबंध में जिलाधिकारी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि इस मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र नए सिरे से शुरू कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी लोकतांत्रिक ढंग से बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर ग्रामवासी हंसबहादुर सिंह, संतबख्श यादव सहित सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें