ब्रेकिंग

छात्र गोविंद पिछले करीब 12 दिनों से माघी गांव में अपने मामा नंद किशोर मौर्य के घर रह रहा था

सीमा सुरक्षा व कानून व्यवस्था का लिया जायजा

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

पुलिस की सक्रियता से लाखों की भैंस मालिक को मिली वापस

डंपर चालक गंभीर रूप से घायल तेल टैंकर का चालक मौके से फरार

Ad

: प्रेमिका संग रंगरेलिया मना रहे युवक को ग्रामीणो ने दबोचा

ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर दोनों को पीटा, वीडियो वायरल
बिछिया, बहराइच,। प्रेमिका से उसके घर में मिलेने आये प्रेमी को परिजनों व ग्रामीणों में ने पकड़ लिया। जिसके बाद उसकी पिटाई की तथा पेड़ में बांध दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सुजौली थाना के नई बस्ती चहलवा गांव का है। जहाँ निवासी एक महिला को उसके घर में सीतापुर निवासी प्रेमी के साथ रंगरेलिया मनाते हुए परिवार के लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद घर वालों ने दोनों को पेड़ से बांध कर पिटाई की। गौरतलब हो कि सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चहलवा के मजरा नई बस्ती निवासी एक महिला का सीतापुर निवासी एक युवक से फोन के जरिए प्रेम प्रसंग हो गया। महिला दो बच्चों की मां भी होने के बाद भी युवक के प्रेम में पड़ गई और उसे दिल दे बैठी। वहीं प्रेमी महिला से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया। सोमवार को जब इसकी भनक महिला के घर वालों और गांव के लोगों को लगी गई और दोनों को घर में रंगरेलिया मनाते पकड़ लिया। जिसके बाद दोनों को घर से बाहर निकाल कर अगल-अलग पेड़ में रस्सी से बांधकर पिटाई कर दी। वहीं सुजौली पुलिस को इस मामले की भनक तक नहीं लगी। कुछ देर बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को लेकर थाने गई। सोमवार से पुलिस थाने में पंचायत करवा रही है। लेकिन मामला नहीं निपटा। प्रेमी और महिला को रस्सी से बांध कर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले में पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं। थानाध्यक्ष हरीश सिंह का कहना है कि सोमवार का मामला है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। पति और मायके वाले महिला को साथ रखने से इंकार कर रहें हैं। ग्रामीणों की सूचना पर प्रेमी के परिवार को लोगों को बुलाया गया। प्रेमी युवक के परिवार के लोग भी महिला को स्वीकार करने से इंकार कर रहे हैं। वहीं महिला को पति और मायके के लोग भी अपने पास रखने से इंकार कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें