ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विकसित भारत संकल्प यात्रा

विकसित भारत संकल्प यात्रा का रिसिया के बुलबुल नेवाज में कार्यक्रम हुआ संपन्न
बहराइच। विकास खंड रिसिया की ग्राम सभा बुलबुल नेवाज में विकसित भारत संकल्प यात्रा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वागत गीत देशगीत तथा मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को झारखंड से पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की थी। जिसके क्रम में ग्राम पंचायत गोकुलपुर व बुलबुल नेवाज में संयुक्त रूप से कार्यक्रम में सहभागिता कर विभिन्न योजनाओं के काउंटर्स लगाए गये। जिसे केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य हो सके। पंचायत से आई हुई महिलाएं युवा वृद्ध इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए लाभार्थियों को उनके प्रमाण पत्र और चाभियां दी गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष दीपक सत्या, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख रिसिया संजय जयसवाल, मंडल प्रतिनिधि भाजपा आलोक अग्रवाल, महामंत्री आयुष अग्रवाल, ग्राम प्रधान गोकुलपुर भगवती प्रसाद वर्मा तथा ग्राम प्रधान बुलबुल नेवाज प्रिंस, खंड विकास अधिकारी रिसिया, सहायक विकास अधिकारी पंचायत गुलामुद्दीन जिलानी, ग्राम पंचायत सचिव दुररे हसन सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण युवा महिलाएं एवं विद्यालय की छात्र-छात्राएं मौजूद रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें