: बच्चों समेत पीड़ित महिला ने शुरू किया आमरण अनशन
Admin
Mon, Aug 12, 2024
हुजूरपुर पुलिस द्वारा दबंगों की नहीं की जा रही गिरफ्तारी
सामान लूटकर महिला के घर में लगा दिया ताला
बहराइच। दबंगों द्वारा महिला व उसके बच्चों की पिटाई के बाद दर्ज हुए मुकदमें की रंजिश कंे चलते दबंगों ने महिला के घर में घुसकर लूटपाट कर घर से खाद्यान्न व अन्य सामान उठा ले गए। जिसके बाद घर में ताला लगा दिया। पुलिस द्वारा दबंगों की गिरफ्तारी न करने व घर में ताला लगाने के चलते महिला अपने बच्चों के साथ कलेक्टेªट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। गौरतलब हो कि थाना हुजूरपुर के रेवलिया चुन्नूपुरवा निवासिनी सादिया के पति मो.इसा बाहर मजदूरी करते है। पीड़िता अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। पीड़ित महिला सादिया के अनुसार छक्कन उर्फ शानू पुत्र जलील, बब्बन पुत्र जलील, कामिल खां पुत्र असलम, अली खान पुत्र अजमत खान, मलंग खान पुत्र अहमद ने उसके घर में घुसकर पिटाई की थी। जिस पर मुअसं. 314/24 दर्ज किया था। दबंगों ने पुनः बीते 9 जुलाई 24 की रात्रि करीब 9 बजे पीड़िता के घर में घुसकर पुनः मारापीटा। जिसमें मो.सालिक उर्फ छक्कन पुत्र जलील, बब्बन पुत्र जलील, हुस्नबानो पत्नी बब्बन, खैरूलनिशा पत्नी जलील, साकरून पत्नी सालिक बतौर पीड़िता शामिल रहे। पीड़िता द्वारा दी गई पुनः तहरीर पर पुलिस ने मुअसं. 302/24 के तहत मामला दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज किये जाने के चलते दबंग भड़क उठे और वे महिला के घर में घुसकर लूटपाट की व खाद्यान्न समेत अन्य गृहस्थी का सामान उठा ले गए। जिसके बाद पीड़िता अपने बच्चों के साथ इधर उधर भटक रही है। हुजूरपुर पुलिस द्वारा दबंगों की गिरफ्तारी नहीं की गई। जिसके चलते दबंग उसे जानमाल की धमकी दे रहे है। पीड़िता द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी व घर का ताला खुलवाने के लिए कई शिकायती पत्र दिया पर हुजूरपुर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिस पर मजबूर होकर पीड़िता सोमवार को कलेक्टेªट स्थित धरना स्थल पर आमरण अनशन शुरू कर दिया। पीड़िता की मांग है कि दबंगों से घर का ताला खुलवाया जाये, दबंग घर से जो सामान उठा ले गए है उसकों वापस कराया जाये। दोनों मुकदमों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया जाये अन्यथा वह धरना स्थल पर आमरण अनशन जारी रखेगी। पीड़िता का यह भी कहना है कि दबंग उसकों तथा उसके बच्चों को मारकर कभी भी गायब कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन