ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

एएसपी ने अर्दली रूम कर विवेचनाओं की समीक्षा की : नियम विरूद्ध चलने वालों वाहनों का किया जायें चालान

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Sep 13, 2025

बहराइच। अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा द्वारा शनिवार को थाना दरगाह शरीफ के विवेचकों का अर्दली रूम कर विवेचनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई तथा लंबित विवेचनाओं के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। शेष अभियोगों का शीघ्र अनावरण करते हुए बरामदगी, गिरफ्तारी करने के साथ, चार पहिया, दो पहिया वाहन बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, क्षमता से अधिक सवारी, बिना नंबर प्लेट, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, प्रेसर हॉर्न आदि नियमविरुद्ध वाहनों का चालान करने हेतु निर्देशित किया गया। ई-रिक्शा सत्यापन, किरायेदारों का सत्यापन के लिए विशेष निर्देश दिये गए। विवादों का चिन्हीकरण कर समाधान दिवस पर उनका निस्तारण तथा एक पक्षीय पाबंद कराने के लिए निर्देशित किया गया। बैंको की नियमित रूप से चेकिंग करते हुए अपेक्षित कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। बिना रजिस्ट्रेशन ई-रिक्शा व नाबालिक वाहन चलाने वाले लड़कों की चेकिंग कर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। आईजीआरएस प्रार्थना पत्र को समययुक्त व गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने, महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण व मुकदमा पंजीकृत कराने, थाने के समस्त सम्मन को तामील कराने, एनबीडब्लू में कार्यवाही, मुकदमें के गवाहों को न्यायालय में उपस्थित कारण जिससे समस्त वादों को समय से निस्तारण किया जा सके, हेतु निर्देशित किया गया। दुर्गा पूजा पंडाल, स्थल की चेकिंग कर वहाँ सेफ्टी इंस्ट्रूमेंट और कैमरा के लिए निर्देशित कर मूर्तियों की सुरक्षा के लिए वलिंटियर बनाने के लिए निर्देशित किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें