ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, चोरी की 11 बाइकें बरामद

पकड़े गए वाहन चोर रूपईडीहा थाने के हिस्ट्रीशीटर
चोरी की बाइकों को बेचकर अपना शौक करते थे पूरा
चोरी की बाइकों का नम्बर प्लेट, चेचिस नम्बर व इंजन नम्बर बदलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दूसरों को बेच देते थे
बहराइच। चेकिंग के दौरान बाइक से जा रहे दो शातिर बाइक चोरों को पुलिस ने धर दबोचा। जिनके निशानदेही पर चोरी की 11 बाइके बरामद की गई। पकड़े गए बाइक चोर थाना रूपईडीहा के हिस्ट्रीशीटर है। प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह के मार्गदर्शन में वरिष्ठ उ.नि. अनिल कुमार यादव व चौकी प्रभारी बाबागंज रामगोविन्द वर्मा तथा उनकी टीम द्वारा दो पहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुये चोरी की 11 अदद मोटर साइकिलों के साथ दो शातिर अभियुक्तों को नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर केवलपुर नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों की निशानदेही पर लहरपुर गांव से चोरी की 11 बाइकों को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रियाज अहमद पुत्र नजीर अहमद निवासी चकिया रोड़ व अब्दुल सलाम पुत्र जलील अहमद निवासी सीतापुरवा थाना रुपईडीहा के रूप में की गई। जिनके विरूद्ध मुअसं. 251/2024 धारा 411, 413, 420, 467, 468, 471 भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया गया। बीती रात्रि वरिष्ठ उ.नि.अनिल कुमार यादव व चौकी इंचार्ज बाबागंज रामगोविन्द वर्मा मय हमराही पुलिस बल द्वारा नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर केवलपुर नहर पुलिया पर पहुंच कर आने जाने वाले वाहनो की चेकिंग की जा रही थी तभी एक मोटर साइकिल यूपी 78 जी जे 2633 अपाची आरटीआर 160 सीसी को दो व्यक्ति तेज रफ्तार से चलाते हुए रुपईडीहा से बाबागंज की तरफ जा रहे थे। जिन्हें चेकिंग हेतु रोका गया और वाहन चालक से गाड़ी का पेपर मांगा गया तो दोनो व्यक्ति गाडी का कोई वैध कागजात नही दिखा सके। शंका होने पर मोटर साइकिल के नम्बर प्लेट पर अंकित रजि.न. 78 जी जे 2633 को ई-चालान एप से चेक किया गया तो उक्त गाडी मो. रियाज पुत्र फरियाज नि. प्लाट न. 66ए नई बस्ती गदियाना पीएसी रोड़ कानपुर नगर के नाम पर पंजीकृत है। मोटर साइकिल पर बैठे दोनो व्यक्तियों से पूछताछ से ज्ञात हुआ कि उक्त दोनो व्यक्ति स्थानीय थाना के हिस्ट्रीशीटर है। उक्त गाडी के सम्बंध मे पूछताछ करने पर दोनो ने बताया कि यह जो अपाची गाड़ी है चोरी की है। हम लोगों ने इसे चन्द्रकांत अस्पताल कानपुर नगर से लगभग 01 साल पहले चोरी किये था। हिकमत अमली से दोनो व्यक्तियो से पूछताछ करने पर बताया कि साहब हम दोनों दूसरे जिलो तथा नेपाल से मोटरसाइकिलें चुराकर लाते है तथा चेचिस नम्बर व इंजन नम्बर व नम्बर प्लेट बदलकर नेपाल से चुरायी हुयी मोटरसाइकिलें भारत मे व भारत से चुराई मोटरसाइकिलों को नेपाल मे बेचकर धन अर्जित कर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण तथा अपना शौक पूरा करते है। हम लोगो द्वारा मिलकर नेपाल राष्ट्र व अन्य जिलो से कुछ मोटर साइकिले चोरी करके उनका नम्बर प्लेट बदलकर व चेचिस नम्बर, इंजन नम्बर कूटरचित कर बेचते है। अभियुक्तगण की निशानदेही पर अभियुक्त मो. रियाज के लहरपुरवा गांव मे स्थित बन्द पड़े मकान के हाते मे पड़े टीन शेड के नीचे तिरपाल से ढकी हुयी मोटर साइकिलो को तिरपाल हटाकर देखा गया तो 10 अदद भिन्न-भिन्न कम्पनियो की मोटर साइकिले बरामद हुयी। चोरी की मोटरसाइकिलों के बरामदगी के आधार पर पकड़े गये व्यक्तियो को हिरासत में लिया गया। पकड़े गए अभियुक्तों के विरूद्ध थाना रूपईडीहा में चोरी, धोखाधड़ी, एनडीपीएस एक्ट, गुण्डा अधिनियम, गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत पूर्व में कई मामले दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में वरिष्ठ उ.नि.अनिल कुमार यादव, चौकी प्रभारी बाबागंज राम गोविन्द वर्मा, का. राहुल सिंह प्रथम, का.आशीष सिंह, का. हेमन्त कुमार वर्मा, का. राहुल सिंह द्वितीय, का.सूर्यकान्त पाण्डेय शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें