ब्रेकिंग

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

सेनानी उत्तराधिकारियों ने ढींगरा को स्वतंत्रता संग्राम का महान क्रांतिकारी बताया

डीएम, एसपी की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

समाधान दिवस पर 89 शिकायतों में से 11 का हुआ निस्तारण

किसी भी आपातिक स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद

Ad

महाराजा सुहेलदेव चिकित्सा महाविद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ : चिकित्सालय एवं प्रशासनिक भवन परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Jul 1, 2025

बहराइच। 1 से 7 जुलाई तक शासन के आदेशानुसार महाराजा सुहेलदेव चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय में पौधरोपण सप्ताह का शुभारंभ बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डा. प्रो. संजय खत्री ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस विशेष अवसर पर चिकित्सालय एवं प्रशासनिक भवन परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। प्रधानाचार्य डा. संजय खत्री ने कहा, “पौधरोपण केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करता, बल्कि यह भावनात्मक रूप से भी हमें प्रकृति से जोड़ता है। नवजात बच्चों के नाम पर पौधा लगाना और उसे उनकी माताओं को समर्पित करना एक अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक कदम है।” इस आयोजन में महाविद्यालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम.एम.त्रिपाठी, संकाय सदस्य एवं मीडिया प्रभारी डॉ. अरविंद शुक्ला, प्रबंधक रिजवान तथा सभी विभागों के कर्मचारीगण सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि उनके संरक्षण व देखभाल के प्रति जनजागरूकता फैलाना भी है। आने वाले सप्ताह में प्रतिदिन अलग-अलग विभागों द्वारा यह अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें