संदिग्ध परिस्थितियों में युवक व विवाहिता ने लगाई फांसी, मौत : घटनाओं से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Jul 23, 2025
बहराइच। खैरीघाट थाना अंतर्गत एक गांव में बुधवार सुबह एक युवक ने बबूल के पेड से लटक कर जान दे दी। वही घटना के एक घंटे वाद पडोस की रहने वाली शादी शुदा महिला ने भी भिलोर के पेड से डुपट्टे के सहारे फासी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटित दोनो घटनाओं से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। बहरहाल पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जांच, पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना खैरीघाट के ग्राम महंतपुरवा दा. बासगढ़ी में अंजलि उर्फ दुर्गा उम्र करीब 18 वर्ष पुत्र जोत प्रसाद लोधी जिसकी शादी 07 जून 2025 को मुन्ना पुत्र गोबरे निवासी ग्राम माझा दरियाबुर्द थाना खैरीघाट से हुई थी। बुधवार को अंजलि उर्फ दुर्गा ने गांव से कुछ दूरी पर स्थित अज्जू मिश्रा पुत्र शंकर दयाल के गन्ने के खेत में भिलोर के पेड़ में दुपट्टे से फांसी लगा ली। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। उक्त घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर अंजलि उर्फ दुर्गा के पड़ोस में रहने वाला प्रमुख उम्र करीब 19 वर्ष पुत्र सुंदर गौतम ने भी नवल पुत्र त्रिभुवन के गन्ने के खेत में बगल स्थित झाड़ी में शिव बबूल के पेड़ से रस्सी में फांसी लगा लिया जिससे उसकी भी मृत्यु हो गई। उल्लेखनीय यह है कि मृतक प्रमुख द्वारा बुधवार सुबह करीब 09 बजे फांसी लगाई जाने की सूचना के करीब 01 घंटे बाद मृतका अंजलि उर्फ दुर्गा द्वारा भी फांसी लगा ली गई। फाँसी की घटना से क्षेत्रीय जन आवाम तरह-तरह की चर्चा करते नजर आ रहे है। घटना की सूचना पाकर खैरीघाट थाना प्रभारी सूरज कुमार तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों के शव को कब्जे में लिया गया है। फील्ड यूनिट को सूचना दी गई है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन