ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

रोटरी क्लब ने बच्चों संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, बाटे उपहार : बच्चों के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Aug 18, 2025

बहराइच। रोटरी क्लब ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम रोटरी सेंटर हिमरिया बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर आठवें किलोमीटर मारुति एजेंसी के निकट आयोजित किया। जिसमें निकटवर्ती गाँव के लगभग पांच सौ बच्चे और चालीस रोटेरियन सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में झंडारोहण, स्वच्छता अभियान और बच्चों के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को स्वच्छता अभियान के अंतर्गत साबुन, तौलिया, और शैम्पू वितरित किए गए। इसके अलावा, बच्चों को एक विशेष पैकेट दिया गया जिसमें लड्डू, बिस्कुट, लइया, चना आदि शामिल थे। इस पैकेट को पाकर बच्चे बहुत ही खुश थे और उनकी प्रसन्नता देखते ही बनती थी। बच्चों से विभिन्न प्रश्न पूछे गए। जिसमें रामायण, देश के मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से संबंधित प्रश्न शामिल थे। बच्चों ने इन प्रश्नों का उत्तर देने में बहुत ही उत्साह दिखाया। सही उत्तर देने वाले सभी बच्चों को अलग से उपहार दिया गया। रोटेरियन सदस्यों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अध्यक्ष कैलाश जालान और उनकी पत्नी श्रीमती कुसुम जालान ने झंडारोहण किया व स्वतंत्रता दिवस के महत्व को समझाया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उत्साह से करतल ध्वनि से स्वागत किया। कार्यक्रम के आयोजन में रोटेरियन सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। क्लब ने पूर्व में पौधरोपण कराया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अनिल केडिया, डॉ अनिल अग्रवाल को बुलवाकर कैम्प लगाया। जिसमें वृद्धों का विशेष ध्यान रखा गया। ग्राम हिमरिया में बेटियों व महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु महिला ट्रेनर से 15 सिलाई मशीन से ट्रेनिंग दिलाई जा रही है। बच्चों को कम्प्यूटर की निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की है। वृद्धजनो के लिए फिजियोथेरेपी, फिजिशियन से उपचार आदि समाजसेवा का काम किया जा रहा है। इस मौके पर अनिल गोयल, संध्या गोयल, अध्यक्ष कैलाश जालान, कुसुम जालान, सचिव रामेश्वर नाथ रस्तोगी, पुष्पा रस्तोगी, डा.एस.के.वर्मा, लता वर्मा, राजकुमार लोहिया, सरिता लोहिया, रामगोपाल एडवोकेट, पदमा जालान, अनिल सिंघल, सुमित जिंदल, अमित अग्रवाल, नमन अग्रवाल, शाश्वत रस्तोगी, मुदित जालान, शिव रस्तोगी, दिनेश मंडोलिया, हिमांशु कंसल, महेश गुप्ता उमेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें