ब्रेकिंग

नवप्रवेशित 05 बच्चों का स्वयं कराया नामांकन, बच्चों के साथ ग्रहण किया भोजन

आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया

एक घर को किया क्षतिग्रस्त, फसलें तबाह

मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया उद्घाटन

भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली नकदी बरामद

Ad

बच्चियों का अपहरण कर उनके साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार : बच्चियों को लालच देकर अपहृत कर जंगल में ले जाकर करता था दुष्कर्म

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Jul 7, 2025

बहराइच। थाना सुजौली पुलिस, स्वाट/सर्विलांस टीम ने बच्चियों का अपहरण कर उनके साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में 05 पुलिस टीम गठित कर उक्त घटना में शामिल अभियुक्त की पहचान कर घटना का शीघ्र अनावरण करने हेतु सभी टीमों को सख्त निर्देश दिये गये। जिसके क्रम में पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सभी गायब बच्चियों को घटना के ही दिन बरामद करते हुए उनके मेडिकल आदि की कार्यवाही करायी गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण, पीड़िताओं के बयान और उनके द्वारा बताये गये हुलिये वाले व्यक्ति के आधार पर एक विस्तृत कार्ययोजना बनाते हुए अभियुक्त की तलाश प्रारम्भ की गयी। इसी क्रम में मुखबिर से अविनाश पाण्डेय उर्फ सिम्पल पुत्र अजय प्रकाश पाण्डेय निवासी थाना उम्र करीब 32 वर्ष के बारे में सूचना प्राप्त हुई कि यह व्यक्ति संदिग्ध है। इस आधार पर सोमवार को पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति को सीताराम पुलिया के पास नहर पटरी ग्राम बाजपुर बनकटी थाना सुजौली से हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी और मोबाइल चेक किया गया। उसके मोबाइल में उपरोक्त पीड़िताओं के साथ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो जैसे महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले। पूछताछ में अभियुक्त ने अकेले ही उक्त घटनाओं को करना बताते हुए पीड़िताओं को उनके घर से चॉकलेट, टॉफी, नमकीन आदि का लालच देकर अपहृत कर जंगल में ले जाकर उनके साथ यौन हिंसा करना स्वीकार किया। सभी पीड़िताओ द्वारा अभियुक्त की पहचान भी की गयी है। पकड़े गए युवक का आपराधिक इतिहास रहा है। अभियुक्त अविनाश पाण्डेय उपरोक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। घटना के सफल अनावरण के क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सुजौली पुलिस व स्वॉट टीम को 15,000-15,000 रुपये तथा सर्विलांस टीम को 10,000 रुपये तथा घटना के अनावरण में विशेष भूमिका निभाने वाले उ.नि. रवीन्द्र तिवारी व उ.नि. मारकण्डेय मिश्रा को 10,000-10,000 रुपये की धनराशि से पुरस्कृत किया गया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक सुजौली पंकज कुमार सिंह, व.उ.नि.शैलेन्द्र कुमार सोनकर, उ.नि.मारकन्डेय मिश्र, उ.नि.सुमित कुमार, उ.नि.मंजेश कुमार, उ.नि.चन्दन यादव, उ.नि.रवीन्द्र तिवारी, हे.का.ओम प्रकाश गुप्ता, हे.का.अमित गुप्ता, का.मधुकर अवस्थी, का.प्रमोद पाल, का.शैलेश कुमार, एसओजी प्रभारी मनोज कुमार सिंह, उ.नि.सर्वजीत गुप्ता, उ.नि.राशिद खान, हे.का.अजीत चन्द्र सिंह, का.अंकुर यादव, का.राहुल वाजपेयी, का.अमित यादव, का.विष्णु प्रताप सिंह, का.बजरंगी राय, का.संतोष यादव, सर्विलांस सेल से हे.का.प्रदीप कुशवाहा, का. आनन्द उपाध्याय, का.प्रदीप गंगवार, का.नितिन अवस्थी शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें