: बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने बीसी संचालक से की लूट
Admin
Fri, Aug 30, 2024
एसपी ने किया घटना स्थल का निरीक्षण, मातहतों दिए निर्देश
लूट की घटना का जल्द होगा खुलासा
जरवलरोड, बहराइच। गुरुवार की रात असलहों से लैस अज्ञात बदमाशों ने घर जा रहे बीसी संचालक व एलआईसी एजेंट पर हमला कर सवा तीन लाख रूपये लूट लिया और बाइक से फरार हो गए। लूट का विरोध करने पर बदमाशो ने लोहे की राड व असलहे के बट से सिर पर वार करके बीसी संचालक को लहूलुहान कर दिया। यही नहीं बदमाशो ने असलहे से फायर का प्रयास किया लेकिन कारतूस बाहर गिर गई। जरवलरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत आदमपुर गांव निवासी रहमत अली पुत्र इब्राहिम झुकिया चौराहे पर पंजाब नेशनल बैंक की बीसी चलाते है और वह एलआईसी एजेंट भी है। गुरुवार की रात करीब आठ बजे बीसी बंद कर झुकिया चौराहे से घर जा रहा था। तभी झुकिया व आदमपुर ईदगाह के बीच असलहे से लैस बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने बीसी को संचालक का पीछा कर हमला बोल दिया और बैग में रखा सवा तीन लाख कैश छीनने लगे। लूट का विरोध करने पर बदमाशो ने लोहे की राड व असलहे के बट से सिर पर वार करके बीसी संचालक लहूलुहान कर दिया। बैग बचाने के लिए बीसी संचालक ने कैश भरे बैग को बगल गन्ने के खेत में फेक दिया। जिससे नाराज बदमाशो ने असलहे से फायर कर दिया लेकिन फायर मिस हो गया और कारतूस बाहर गिर गई। सूचना पर तत्काल जरवलरोड थाना प्रभारी बृजराज प्रसाद, घाघरा घाट चौकी प्रभारी आदित्य कुमार पूरी फोर्स के साथ घटना स्थल पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर ली लेकिन बदमाश फरार हो गए। थाना प्रभारी बृजराज प्रसाद ने बीसी संचालक रहमत अली को तत्काल अपने वाहन से निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद ले जाकर भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है। जरवलरोड थाना प्रभारी बृजराज में ने बताया कि बीसी संचालक के सिर पर गंभीर चोटे है। छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्ध दिखे है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। लूट की घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर पुलिस बल के साथ घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी द्वारा पीड़ित से बातचीत की गयी। घटना के शीघ्र अनावरण के लिये क्षेत्राधिकारी कैसरगंज, स्वाट/सर्विलांस, थानाध्यक्ष जरवलरोड को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन