ब्रेकिंग

एक घर को किया क्षतिग्रस्त, फसलें तबाह

मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया उद्घाटन

भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली नकदी बरामद

सेनानी उत्तराधिकारियों ने देशभक्ति और बलिदान की चर्चा की

प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए

Ad

“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर में निकाली गई भव्य रैली : स्वतंत्रता दिवस पर रैली और गैस सुरक्षा जागरूकता का अनोखा संगम

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Aug 17, 2025

बौण्डी, बहराइच। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंडियन ऑयल के अधिकारी विवेक शुक्ला के नेतृत्व में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर में भव्य रैली निकाली गई। इस रैली में बहराइच गैस एजेंसी के प्रोपराइटर राम चंद्र राव, राजपाल सिंह, हर्षित राव सहित एजेंसी के सभी स्टाफ और डिलीवरी मैन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। देशभक्ति गीतों और नारों “वंदे मातरम”, “भारत माता की जय”, “हर घर तिरंगा शान हमारा” से नगर का माहौल देशभक्ति से सराबोर हो उठा। रैली के दौरान विवेक शुक्ला ने उपभोक्ताओं को सुरक्षित गैस सिलेंडर डिलीवरी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इंडियन ऑयल द्वारा चलाए जा रहे होज पाइप जांच अभियान के अंतर्गत बताया कि जिन ग्राहकों की गैस पाइप 5 वर्ष से अधिक पुरानी हो चुकी है, उसे तुरंत बदलवाना चाहिए। उन्होंने अपील की कि केवल एलईआरसी प्रमाणित सुरक्षा होज का ही प्रयोग करें, जिसे एजेंसी के डिलीवरी मैन घर-घर जाकर बदल रहे हैं। साथ ही नकली या गैर-प्रमाणित होज पाइप के उपयोग से बचने की सख्त सलाह दी। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल स्वतंत्रता का उत्सव मनाना था, बल्कि उपभोक्ताओं को गैस सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें