ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: इलाज के दौरान विचाराधीन बंदी की मौत

बहराइच। विचाराधीन बंदी की जिला कारागार में हालत खराब होने पर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान बदी की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। श्रावस्ती जनपद के गिलौला निवासी राम धीरज उर्फ राम तीरथ 70 पुत्र संतराम को 30 जून को दहेज हत्या के मामले में पुत्र और पत्नी के साथ जिला कारागार बहराइच जेल में निरूद्ध किया गया था। राम धीरज विचाराधीन बंदी था। जेल अधीक्षक राजेश यादव ने बताया कि शनिवार सुबह उसकी तबियत बिगड़ी। जेल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बहराइच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान विचाराधीन बंदी की मौत हो गई। जिस पर परिवार को सूचना दी गई। परिवार के लोग बहराइच जिला अस्पताल पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जेल अधीक्षक ने बताया कि अभी जेल में आए दो माह एक सप्ताह बीता था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें