ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: अनियन्त्रित कार ने भाई बहन को कुचला, बहन की मौके पर मौत, दो अन्य जख्मी

बहन को रिस्तेदारी से घर लेकर लौट रहे थे दोनों दोस्त गम्भीर जख्मी
फखरपुर, बहराइच। थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार देर रात्रि करीब तीन बजे साधन न मिलने की वजह से फखरपुर से पैदल घर आ रहे बहन भाई व एक अन्य साथी को अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। जिसमें बहन रजनी पाठक उम्र करीब 19 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। जबकि भाई विष्णु पाठक पुत्र गणेश पाठक उम्र करीब 18 वर्ष व विष्णु का दोस्त आशीष गौड पुत्र संतोष गौड़ उम्र करीब 19वर्ष निवासी ग्राम बसंता गजाधरपुर थाना फखरपुर गम्भीर जख्मी हो गए। मौके पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने घायलो को अस्पताल पहुचाया। बीती शाम इमामगंज पाठकपुरवा अपनी बहन के यहाँ छोटी बहन को लेने गए। विष्णु व इनका साथी आशीष देर रात घर वापस आ रहे थे। फखरपुर से कोई साधन न मिलने से पैदल घर जा रहे थे। तभी कैसरगंज की तरफ से आ रही वाहन संख्या यूपी 51ए के 2698 महिंद्रा टीयूवी 300 गाड़ी ने मोहम्मदपुर लखनऊ बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शिवराजपुर थाना फखरपुर में सड़क पर गन्ना ट्राली से टकराते हुए सामने बहराइच की से पैदल घर वापस आ रहे राहगीर को कार ने ठोकर मार दी। जिसमे तीनो लोग गम्भीर से जख्मी हो गए थे। जिनको एंबुलेंस 108 की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फखरपुर भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुँचे एसआई बिंदेश्वरी यादव ने बताया क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा कर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें