ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: मवेशी चरा रहे दो युवक घाघरा नदी मे डूबे

गोताखोरों की मदद से देर शाम दोनों के शव बरामद, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जरवल, बहराइच। मवेशियों को चराने लेकर जा रहे दो ग्रामीण नाला पार करते समय पैर फिसलने से घाघरा नदी में डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर तमाम ग्रामीण इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना पर जरवल चौकी इंचार्ज मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू कर दी गयी। देर शाम तक दोनों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जरवलरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत नासिरगंज बरवालिया घाट निवासी संजय 18 पुत्र जगत राम व धनीराम 35 पुत्र बदलू मवेशी पाल रखे हैं। गुरुवार दोपहर में दोनों ने मवेशियों को घास चराने के लिए घाघरा नदी से लगा नाला पार कर रहे थे। तभी पैर फिसलने से दोनों डूब गए। आसपास मौजूद अन्य लोगों ने शोर मचाया। काफी संख्या में गांव के लोग घाघरा नदी के तट पर आ गए। घटना की जानकारी पर जरवल चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि गोताखोरों की मदद से दोनों का शव देर शाम बरामद कर लिया गया है। उप जिला अधिकारी पंकज दीक्षित व पुलिस क्षेत्राधिकार कमलेश कुमार सिंह की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिवार वालो का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें