: आलानकब व चाकू के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार
Admin
Wed, Aug 30, 2023
बहराइच। थाना जरवलरोड पुलिस ने बीती रात्रि चोरी की योजना बनाते समय दो शातिर चोरों को आला नकब व चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा द्वारा चोर नकबजन के विरुद्ध अभियान चलाकर क्षेत्र में बढ रही चोरियो पर प्रभावी अंकुश लगाने के दिशा निर्देश प्राप्त हुए के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कुँवर ज्ञानन्जय सिंह व क्षेत्राधिकारी कैसरगंज कमलेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड ददन सिंह द्वारा टीम गठित कर रात्रिगश्त व चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर भवानीपुरवा बाग में चोरी की योजना बनाते समय दो चोरों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए चोरों की पहचान मुमताज उर्फ आमीर पुत्र अन्नू निवासी गनेशपुर थाना रामनगर जिला बाराबंकी व रफीऊद्दीन पुत्र सिद्दिक निवासी कटरा उत्तरी जरवल कस्बा थाना जरवलरोड के रूप में की गई। पकड़े गए चोरों के पास से आलानकब, टार्च, पेचकश व 02 अदद चाकू बरामद किया गया। पकड़े गए चोरों के विरूद्ध स्थानीय थाना पर मुकदमा दर्ज कर जेल रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में उ.नि. श्रवण कुमार, उ.नि. आदित्य कुमार, आरक्षी ज्वाला पान्डेय, आरक्षी अवधेश कुमार वर्मा, आरक्षी अवधेश कुमार यादव, आरक्षी सारांश यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन