ब्रेकिंग

लम्बित ऋण पत्रावलियों को 25 नवम्बर तक निस्तारण कराने के दिये निर्देश

परिवार के प्रत्येक सदस्य से निर्धारित प्रश्नावली के अनुसार पूछे जाएंगे 40 प्रश्न

त्रिमुहानी मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया ई-रिक्शा

उपस्थितजनों ने महामना पं. मदन मोहन मालवीय को अर्पित की श्रद्धांजलि

11 किसानों द्वारा पराली जलाने पर 47 हजार 500 का जुर्माना लगाया गया

Ad

: कट्टा-कारतूस के साथ दो शातिर गिरफ्तार

बहराइच। थाना दरगाह पुलिस ने दरगाह शरीफ स्थित शराब भट्टी से दो शातिर अभियुक्तों को कट्टा-कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक दरगाह शरीफ हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में गठित टीम में उप निरीक्षक वीरपाल सिंह मय हमराह उ.नि.नितिन उपाध्याय, उ.नि.इन्द्रजीत यादव, का.संजय पाल, का.सत्यानंद, का.निसार अहमद ने स्थानीय थाना पर पंजीकृत मुअसं. 234/23 धारा 380, 458, 506, 411 आईपीसी व 3/25 आर्म्स एक्ट व मुअसं. 235/23 धारा 457, 380, 411 आईपीसी से सम्बन्धित अभियुक्त महमूद पुत्र जमीर हसन निवासी ग्राम अमवा ततारपुर थाना बौण्डी व अनवर उर्फ अच्छन पुत्र हनीफ निवासी ग्राम कन्दोसापुरवा थाना बौण्डी को गुरूवार शराब भट्ठी दरगाह शरीफ से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। पकड़े गए अभियुक्त महमूद के विरूद्ध थाना फखरपुर, बौण्डी, थाना कोतवाली देहात व थाना रानीपुर में चोरी, प्राण घातक हमला व आबकारी अधिनियम के करीब आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें