ब्रेकिंग

एक घर को किया क्षतिग्रस्त, फसलें तबाह

मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया उद्घाटन

भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली नकदी बरामद

सेनानी उत्तराधिकारियों ने देशभक्ति और बलिदान की चर्चा की

प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए

Ad

: चोरी की योजना बनाते हुए दो चोर धराए

पकड़े गए चोरों के पास से सरिया, चाबी का गुच्छा, प्लास, हथौड़ी व चाकू बरामद
बहराइच। थाना मोतीपुर पुलिस ने चोरी की योजना बनाते हुए दो चोरों को धर दबोचा। पकड़े गए चोरों के पास से 01 अदद सरिया, चाबी का गुच्छा, प्लास, हथौड़ी, टूटा हुआ ताला व चाकू बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा द्वारा अपराध एंव अपराधियो के विरुद्ध कार्रवाई के संबंध में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर श्रीधर पाठक के नेतृत्व में गठित टीम ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र अन्तर्गत कर्बला मोतीपुर के पास से चोरी की योजना बनाते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि उ.नि.राघवेन्द्र सिंह मय हमराही क्षेत्र देखभाल में मामूर थे। तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कर्बला मोतीपुर के पास में सीएचसी के पास दो चोर चोरी की योजना बना रहे है। जिन्हें घेर कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए चोरों की पहचान शेखबाबू पुत्र सुकरूल्ला निवासी चिकमण्डी कस्बा मिहींपुरवा थाना मोतीपुर व मुमताज खाँ पुत्र सोहराब खाँ निवासी चिकमण्डी कस्बा मिहींपुरवा थाना मोतीपुर के रूप में की गई। पकड़े गए चोरों के पास से 01 अदद सरिया, चाबी का गुच्छा, प्लास, हथौड़ी व टूटा हुआ ताला व दोनो के पास से एक-एक अदद चाकू बरामद किया गया। पकड़े गए चोरों के विरूद्ध स्थानीय थाना पर मु.अ.सं. 602/2023 धारा 401 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह, हे.का.प्रमोद कुमार सिंह, का.अजय कुमार शुक्ला, का.लवकुश कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें