ट्रक व रोजवेज बस की आमने-सामने टक्कर, 17 घायल : गंभीर रूप से दो घायलों को इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Jun 10, 2026
बहराइच। बहराइच परिवहन निगम की बस व ट्रक की आमने-सामने टक्कर में लगभग 17 लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचकर घायलों का हाल-चाल लिया। गौरतलब हो कि बीती रात्रि समय करीब 11 बजे बहराइच-सीतापुर रोड पर बहराइच की तरफ से आ रही ट्रक नम्बर यूपी 21 सीएच 5785 तथा लखनऊ से रूपईडीहा जा रही रोडवेज बस नंबर यूपी 78 एचएन 3836 में थाना हरदी के गदामार गांव के पास टक्कर हो गई। बस में बैठे कुल 35 यात्रियों और ट्रक के कंडक्टर सहित कुल 17 लोग चोटिल हो गए। जिन्हें तत्काल हरदी पुलिस और उच्चाधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। घायलों में हंसराज पुत्र शालीग्राम 23 वर्ष निवासी कपूरपुर थाना हरदी, अवधेश कुमार पुत्र राम सिंह 24 वर्ष हरहा थाना नानपारा, पप्पू पुत्र जाबीर 42 वर्ष निवासी इमामगंज थाना दरगाह शरीफ, सोनूपाल पुत्र मन्नू पाल 24 वर्ष निवासी गोबिंदपुर थाना रामगांव, रामकली पत्नी सालिकराम 50 वर्ष निवासी कपूरपुर थाना हरदी, मुनेश्वर पुत्र मुन्नालाल 32 वर्ष निवासी कासगंज थाना सिद्धपुरा कासगंज, सूबेदार पुत्र पतिराम 23 वर्ष निवासी अमरैया थाना नानपारा, सालिक 55 वर्ष निवासी कपूरपुर थाना हरदी, सत्यदेव शर्मा पुत्र राजकुमार 26 वर्ष निवासी आनंदनगर चौराहा थाना धानेपुर जनपद गोण्डा, बेचन पुत्र भबौले 56 वर्ष निवासी लक्ष्मणपुर थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती, लवलेश पाल पुत्र हरिप्रसाद 26 वर्ष निवासी शिवनाथपुरा मरोचा थाना फखरपुर, शिवम पुत्र ननकऊ 19 वर्ष निवासी आनंदनगर चौराहा थाना थानेपुर जनपद गोण्डा, राकेश पुत्र ओमकारनाथ 45 वर्ष निवासी कोयला थाना हरदी, प्रमोद पुत्र सुरेश 25 वर्ष निवासी छत्रपुरा मानपुर सीतापुर, महेंद्र पुत्र जगमोहन प्रसाद 40 वर्ष निवासी बख्शीपुरा थाना दरगाह शरीफ, निर्मला पत्नी बछराज 60 वर्ष निवासी सूफीपुरा थाना कोतवाली देहात व आदित्य नारायण द्विवेदी पुत्र नरसिंह नारायण 17 वर्ष निवासी मर्दानगर कंछर थाना विशेश्वरगंज शामिल है। उपरोक्त दो घायलों पप्पू पुत्र जाबीर 42 वर्ष निवासी इमामगंज थाना दरगाह शरीफ व सत्यदेव शर्मा पुत्र राजकुमार 26 वर्ष निवासी आनंदनगर चौराहा थाना धानेपुर जनपद गोण्डा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि शेष पंद्रह का इलाज जिला अस्पताल बहराइच में सुचारू रूप से चल रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर बतायी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन