ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: दो करोड़ की चरस के साथ दो नेपाली महिलाएं गिरफ्तार

पकड़ी गई दोनों महिलाओं के पास से 5 किलो 125 ग्राम चरस बरामद
बहराइच। थाना रूपईडीहा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में 5 किलो 125 ग्राम चरस के साथ दो महिलाओं को एसएसबी रूपईडीहा चेकपोस्ट से गिरफ्तार किया गया। पकड़ी गई चरस की अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ रूपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी व मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी नानपारा राहुल पाण्डेय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह के नेतृत्व में उ.नि. रूदल बहादुर सिंह मय पुलिस बल व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा गुरूवार प्रातः 08.30 बजे दो महिला चरस तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नेपाली महिला चरस तस्करों की पहचान चांदनी ओली पुत्री इन्द्र बहादुर ओली निवासी ग्राम पालिका परिवर्तन वार्ड न. 5 जिला रोलपा राष्ट्र नेपाल व दमसरी डांगी पत्नी नीम बहादुर डांगी निवासी ग्राम रागा कोट वार्ड न. 5 जिला रोलपा राष्ट्र नेपाल को क्रमशः 2 किलो 785 ग्राम चरस व 2 किलो 340 ग्राम चरस (कुल 5 किलो 125 ग्राम चरस) के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़ी गई चरस को महिला चरस तस्करों द्वारा बाडी फिटिंग किया गया था। जिन्हें रुपईडीहा एसएसबी चेक पोस्ट से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में स्थानीय थाना पर मुअसं. 414/2023 धारा 8/20 एनडीपीसएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक रूदल बहादुर सिंह, हे.का.अजय यादव, हे.का.संदीप कुमार चौहान, का. प्रमोद कुमार, एसएसबी एएसआई रवि क्षेत्री, हे.का.एन मारी मूघू, का. दूबे विशाल, का. के.हितेन्द्र, का. सुरेन्द्र, म.का.अन्जू के.एम.,म.का.रश्मि, म.का. सुमित्रा बेन, डाग हेन्डलर का. मोहम्मद फारुख शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें