ब्रेकिंग

20 से होगी नियमित पेराई

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

रोज़गार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को विधायक सदर ने वितरित किये जॉब ऑफर लेटर

घरेलू नल कनेक्शन एवं ओवरहेड टैंक निर्माण के कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ करें पूरा

महाराज सिंह इण्टर कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ad

तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से तीन की मौत : मृतकों में दो पुरुष व एक महिला शामिल

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Sep 23, 2025

बहराइच। तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से तीन लोगों की मौत हो गई। जिसमें दो पुरुष और एक महिला शामिल है। घटना मंगलवार सुबह दरगाह थाने के अशोखा के मजरा सुआपारा की है। जहां तेज रफ्तार डग्गामार पिकअप ने तीन राहगीरों को कुचल दिया। हादसे में दो महिलाएं और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। सुबह करीब 6 बजे गांव निवासी राजेश द्विवेदी 48 पुत्र अशोक द्विवेदी खेत देखने के बाद घर लौट रहे थे। उसी समय सुहपारा निवासी जयंती देवी 48 पत्नी जगदंबा और बौंडी थाना क्षेत्र के मुरौवा गांव निवासी संतोष देवी 45 पत्नी राम छबीले शुक्ला भी पूजा के लिए फूल तोड़कर वापस घर जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पिकअप चालक हादसे के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी नगर पहुंप सिंह ने बताया कि पिकअप वाहन को कब्जे में कर लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें