गोकसी करने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार : दो चाकू व बोगदा बरामद
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Jun 5, 2026
बहराइच। थाना मटेरा पुलिस ने गोकसी करने वाले चार अभियुक्तों को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार किया। उनके पास से दो चाकू व दो बोगदा बरामद किया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि बीते गुरूवार को कैलाश पुत्र वंशी निवासी मोहरवा थाना मटेरा द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी कि उसकी गाय जो घर के सामने खूंटे से बंधी थी, को कुछ अज्ञात व्यक्ति खोल ले गये थे। जिसके अवशेष दर्जिनपुरवा नहर के दूसरे तरफ टीले के पास मिले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से अवशेष को कब्जे में लेते हुए थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया। उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना की गंम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुये अभियोग के अनावरण व अभियुक्तगण की गिरफतारी हेतु पुलिस टीम का गठन करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को प्रातःकाल मुखबिर की सूचना पर मोहरबा नहर पुलिया के पास से अभियोग से सम्बन्धित 04 अभियुक्तों छब्बन पुत्र इब्राहिम निवासी निवासी दर्जिनपुरवा दा. मोहरबा, कमरूद्दीन पुत्र मो. यार उर्फ झब्बर निवासी मदारागढ़ी, रब्बानी पुत्र गुलाम निवासी शंकरपुर चौराहा व चोंगऊ पुत्र कोइली निवासी मदारागढ़ी थाना मटेरा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से गम्भीरतापूर्वक कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा घटना कारित किये जाने की बात स्वीकार की गयी। तत्पश्चात अभियुक्तों की तलाशी से 02 अदद चाकू व 02 अदद बोगदा बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष मटेरा हरिकेश सिंह, उ.नि.विजय कुमार गुप्ता, उ.नि.योगेश्वर यादव, हे.का.संतोष यादव, हे.का.वीरेन्द्र कुमार गुप्ता, का.छोटेलाल व का.वीरपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन