ब्रेकिंग

साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई

सौहार्द बनाए रखने और नई परंपरा न शुरू करने का निर्देश

मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर पेंशनर्स की समस्याओं का हुआ निस्तारण

अयोध्या टैªप प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

बदमाशों के हमले में कर्मचारी घायल

Ad

: 142 बोतल नेपाली शराब के साथ दो भारतीय महिला तस्कर गिरफ्तार

बहराइच। बीते रविवार 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सीमा चौकी रुपईडीहा द्वारा समय लगभग 02ः10 बजे उप कमांडेंट अनिल कुमार यादव के निर्देशन में रूपईडीहा पुलिस व सीमा चौकी रुपईडीहा के कार्मिको द्वारा संयुक्त गश्त निकाली गई। गश्त के दौरान सीमा स्तम्भ संख्या 651/03 के समीप 200 मीटर भारतीय क्षेत्र में नेपाल से भारत की तरफ दो अंजान महिलाओं को आते हुए देखा गया। जो कि प्लास्टिक की भरी बोरी में कोई सामान ले कर आ रही थी। संयुक्त गश्त में शामिल महिला कार्मियो द्वारा शक के आधार पर रोका गया तथा पूछ ताछ किया गया। पूछताछ व तलाशी के दौरान दोनों महिलाओं के पास से 37 बोतल (रेश्मी लीची) तथा 105 बोतल (करनाली सोफी) कुल 142 बोतल अवैध नेपाली शराब बरामद किया गया। महिलाओ की पहचान राज कुमारी सोनकर पति ब्रिजेश वर्मा, निवासी मकनपुर रूपईडीहा तथा दूसरी महिला माया देवी पति स्व. बच्छराज सोनकर निवासी मकनपुर रूपईडीहा के रूप में की गई। महिलाओं ने बताया कि स्थानीय गाँव में शराब बेच कर कुछ रूपये कमाने के लिए ले कर जा रही हूँ। सभी आवश्यक औपचारिकता विधिवत रूप से पूर्ण करने के उपरांत पकडे गए शराब तथा महिलाओं को पुलिस थाना रूपईडीहा को अग्रिम कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें