ब्रेकिंग

20 से होगी नियमित पेराई

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

रोज़गार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को विधायक सदर ने वितरित किये जॉब ऑफर लेटर

घरेलू नल कनेक्शन एवं ओवरहेड टैंक निर्माण के कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ करें पूरा

महाराज सिंह इण्टर कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ad

आकाशीय बिजली गिरने से दो चरवाहों की मौत : आकाशीय बिजली गिरने से दो मवेशियों की मौत

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Sep 1, 2025

जरवलरोड, बहराइच। सोमवार शाम को खेत में मवेशी चरा रहे दो चरवाहों पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे दोनों झुलस गए और मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके कर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 52 वर्षीय रामसूरत उर्फ भल्लर यादव पुत्र हरिपाल व 45 वर्षीय पेशकार यादव पुत्र राम अंचल निवासीगण मोहम्मदपुर खुर्द ग्राम पंचायत धनराजपुर थाना जरवलरोड सोमवार शाम को नियामतपुर रेता में मवेशी चरा रहे थे। तभी तेज आवाज के साथ दोनों चरवाहों पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे रामसूरत व पेशकार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों समेत पूरे क्षेत्र में हाहाकार मच गया। सूचना पर जरवलरोड पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लेकर पीएम के लिए भेज दिया। वही बीती रविवार रात्रि में जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम बहरामपुर में ग्राम निवासी राम लखन पुत्र सालिकराम के दो मवेशियों एक भैंस व एक पड़वा पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे दोनों मवेशियों की मौत हो गई है। राजस्व लेखपाल रूपेंद्र सिंह ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से बहरामपुर में दो मवेशी तथा धनराजपुर के मोहम्मदपुर निवासी दो चरवाहों की मौत हुई है। दोनों घटनाओं की रिपोर्ट बनाकर तहसील प्रशासन को भेज दी गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें