ब्रेकिंग

डंपर चालक गंभीर रूप से घायल तेल टैंकर का चालक मौके से फरार

वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत कर उनका उत्साहवर्धन किया

पालिका परिषद की बैठक में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

नवप्रवेशित 05 बच्चों का स्वयं कराया नामांकन, बच्चों के साथ ग्रहण किया भोजन

आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया

Ad

: एचटी लाइन की चपेट में आने दो सगे भाई झुलसे, एक की मौत, दूसरा घायल

एचटी लाइन में सरिया छूने से हुई घटना
शिवपुर, बहराइच। सरिया काटते समय हाई टेंशन लाइन में छू जाने के चलते सगे भाई झुलस गए। जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना खैरीघाट थाना अंतर्गत बकैना गांव की है। जहां पवन कुमार मौर्य के मकान का काम चल रहा था। जिसके चलते उनके बेटे राहुल 19 व संदीप 22 सोमावर सुबह 11 बजे के आसपास सरिया काट रहे थे। सरिया काटने के दौरान पवन ने सरिया को ऊपर उठाया। तभी लोहे की सरिया ऊपर एचटी लाइन की चपेट में आ गई और उसे करंट लग गया। भाई को बचाने के लिए संदीप ने भी सरिया पकड़कर भाई को अलग करने का प्रयास किया। जिससे दोनों करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। परिवार के लोगों ने सरिया को तार से अलग करते हुए अस्पताल ले जाने की तैयारी शुरू की। तभी राहुल की मौत हो गई। जबकि संदीप का इलाज निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। राहुल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी गांव के लोगों ने पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि करंट लगने से मौत हुई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें