: 15 ग्राम स्मैक व बाइक के साथ दो गिरफ्तार
Admin
Thu, Sep 19, 2024बहराइच। थाना दरगाह शरीफ पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को 15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से व 51000 रूपये नगदी व 01 अदद पल्सर मोटरसाइकिल व 02 अदद एण्ड्रायड मोबाइल बरामद किया गया। अभियुक्तगण मो. रिजवान उर्फ सोनू पुत्र शरीफ उम्र करीब 30 वर्ष निवासी नई बस्ती लार्ड बुद्धा डिग्री कालेज के पास थाना रुपईडीहा व सद्दाम उर्फ शब्बीर पुत्र हाजी शाह उम्र करीब 28 वर्ष निवासी डुडुवा वार्ड नं. 3 गाँव पालिका प्रहरि बांके जिला बांके राष्ट्र नेपाल के कब्जे से 15 ग्राम स्मैक व 51000 नगद रुपये व 01 अदद पल्सर मोटरसाइकिल व 02 अदद एण्ड्रायड मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।
पाक्सो एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार
बहराइच। थाना दरगाह शरीफ पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट से सबंधित अभियुक्त भुरे पुत्र सन्तराम उम्र करीब 45 वर्ष निवासी जौहरा द्वारा एक बालिका को पहले बहला फुसलाकर भगा ले गया था। वादी के लिखित तहरीरी के आधार पर स्थानीय थाना पर मुअस. 332/2024 धारा 137(2), 70(2) बीएनएस 5(जे) (6) पाक्सो एक्ट व 3 (2)(5) एससीएसटी एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त भुरे पुत्र सन्तराम उम्र करीब 45 वर्ष निवासी जौहरा को गिरफ्तार किया गया।
डीपी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार
बहराइच। थाना मटेरा पुलिस द्वारा दहेज प्रतिषेध अधिनियम के मुकदमे से सम्बन्धित एक वारण्टी गिरफ्तार किया गया। वारण्ट के अनुपालन के क्रम मे मुसं.-9086/18 धारा 498ए/504 भादवि व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त मो. आरिफ पुत्र चांद खां निवासी बैरागीगांव को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर न्यायालय सीजेएम के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया।
पीसीएस अधिकारी के घर चोरी
बहराइच। चोरों ने खाली पड़े एक पीसीएस अधिकारी के घर से जेवरात व अन्य सामान चुरा ले गये। परिजनों को सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। गौरतलब हो कि कोतवाली देहात के मोहल्ला रायपुर राजा निवासी मनोज कुमार पीसीएस अधिकारी हैं। इस समय घर पर कोई नहीं था। जिसका फायदा उठाकर चोरों ने जेवरात समेत अन्य सामान की चोरी की। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
अलग-अलग क्षेत्रो में युवक व किशोरी डूबे
महसी/फखरपुर, बहराइच। अलग-अलग क्षेत्र में एक युवक व किशोरी पानी में डूब गए। युवक का शव तो बरामद कर लिया गया जबकि किशोरी का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका। हरदी थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत कोटिया निवासी मोनी बाजपेयी पुत्री रामशंकर बाजपेयी 16 वर्ष बुधवार शाम सात बजे के आसपास अपने घर से नित्य क्रिया के लिए निकली थी। नाले के निकट बने पुल के पास पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबने लगी। आसपास के लोगों ने शोर मचाया। स्थानीय गोताखोरों के द्वारा काफी तलाश की गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक शव का पता नहीं चल सका। मौके पर थानाध्यक्ष हरदी सुरेश कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार महसी सौरभ सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल उदय प्रताप पहुंचे। लेकिन अभी तक किशोरी का कुछ पता नहीं चल सका है। गोताखोर उसकी तलाश में लगे हुए हैं। वहीं फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुबकापुर के मजरा कंठूपुरवा निवासी रोहित कुमार 30 पुत्र देवतादीन के घर से कुछ दूरी पर भग्गड़वा पुल स्थित है। सरयू नदी पर बने पुल पर रोहित गुरुवार सुबह जाकर बैठ गया। इसके बाद वह अन्य लोगों द्वारा किए जा रहे मछली का शिकार देखने लगा। इसी दौरान रोहित असंतुलित होकर सरयू नदी में गिर गया। जिससे उसकी पानी में डूबकर मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर फखरपुर थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में गोताखोरों ने तलाश शुरू की तो सुबह 11 बजे युवक का शव पीपे में फंसा मिला। शव को बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष अभिनव प्रताप सिंह ने बताया कि पुल से गिरकर युवक की मौत हुई है। मालूम हो कि मृतक के दो पुत्र और एक बेटी है। पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
ग्रामीणों को दिखा भेड़िए का झुंड, बढ़ी दहशत
बहराइच। महसी क्षेत्र में भेड़िए की दहशत अभी कम नहीं हुई है। बुधवार शाम को क्षेत्र में चार भेड़ियो के झुंड को देखने की बात कही जा रही है। लोग बता रहे हैं कि झुंड में वह लंगड़ा भेड़िया भी है जिसकी वन विभाग को तलाश है। हालांकि प्रभागीय वन अधिकारी अजीत प्रताप सिंह का कहना है कि ऐसा नहीं लगता कि इस नये झुंड में आदमखोर भेड़िया शामिल होगा। उन्होंने आशंका जताई कि भेड़ियों का यह झुंड अगर नरभक्षी नहीं है, फिर भी इसे पकड़ने की कवायद हुई तो इसके सदस्य भेड़िये भी बदले की भावना से इंसानों पर हमलावर होकर एक नई समस्या खड़ी कर सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य पदमसेन चौधरी के फार्म हाउस पर बुधवार शाम चार भेड़ियों का एक झुंड देखा गया। जिनमें से एक भेड़िया लंगड़ा बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम ग्रामीणों को चार भेड़ियों का एक झुंड हमारे आम के बगीचे में दिखाई दिया है, इनमें एक भेड़िया लंगड़ा है। ग्रामीणों ने भेड़ियों को घेरना शुरू किया तो वे हमारे मक्के के खेत से होते हुए पड़ोसी के खेत में चले गये। अब संभवतः किसी खेत में ही भेड़िए छिपे हैं। थोड़ी देर बाद अंधेरा होने पर भेड़िए दिखना बंद हो गये थे। उन्होंने बताया कि इसी स्थान के नजदीक भेड़ियों की एक मांद भी है। हालांकि वन विभाग द्वारा इसके बाद ड्रोन कैमरो से क्षेत्र में निगरानी की जा रही है।
चोरी की बाइक के साथ चोर गिरफ्तार
बहराइच। थाना खैरीघाट पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष खैरीघाट संजय कुमार सिंह द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त हमराज पुत्र अजीज उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम मलंगपुरवा थाना नानपारा को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक बाइक भी बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन