: पत्नी को विदा कराने आये पति की हत्या के प्रयास में दो गिरफ्तार
Admin
Mon, Jul 15, 2024
वाँछित अभियुक्त 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार
रुपईडीहा, बहराइच। प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह के नेतृत्व में स्थानीय थाना पर मुअसं. 334/2024 धारा 109, 115, 352 बीएनएस वारिश अली पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी रिसिया बाजार नानकपुरा थाना रिसिया दिन में अपनी पत्नी तरन्नुम को लेने उसके मायके गांव आदर्श थाना थाना रुपईडीहा आया था। तभी आपसी मामले को लेकर दोनो पक्षों में कहा सुनी होने लगी। वारिश अली ने इसका विरोध किया तो विपक्षीगण ससुरालीपक्ष वारिश अली को गाली देते हुए लाठी डंडा चाकू से एक जुट होकर मारने लगे तथा वारिश अली पकड़ लिये और जान से मारने की नियत से चाकू से गले पर कई बार वार किये। जिससे काफी गम्भीर चोटे आयी। घटना के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर मामले की गम्भीरता को तुरन्त संज्ञान लेते हुए अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह द्वारा उप निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु मिलने के संभावित स्थानो पर तलाश कर रही थी कि सोमवार को मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगण मो. सगीर पुत्र मो. शरीफ उम्र करीब 27 वर्ष .व नूर आलम पुत्र मो. शरीफ उम्र करीब 24 वर्ष निवासीगण रूपईडीहा गाव आदर्श थाना रूपईडीहा को चकिया तिराहे कस्बा रूपईडीहा से गिरफ्तार किया गया। मुकदमा उपरोक्त में आवश्यक कार्यवाही करने के उपरांत अभियुक्तगणों को पेशी हेतु न्यायालय सदर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन