ब्रेकिंग

बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर

दो प्रभारी निरीक्षक व तीन उप निरीक्षक लाइन हाजिर

पीआरडी जवानों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में सीएम ने की दैनिक भत्ता बढ़ाने की घोषणा

सेनानी उत्तराधिकारियों ने सुभाष चन्द्र बोस द्वारा राष्ट्र के प्रति किये गये संघर्षों को किया याद

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

Ad

: चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

पकड़े गए चोरों के पास से चोरी का माल बरामद
बहराइच। थाना रामगांव पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों को धर दबोचा। पकड़े गए चोरों के पास से चोरी का माल बरामद किया गया। थानाध्यक्ष रामगांव आलोक सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने शुक्रवार को सक्रिय अपराधी राजितराम वर्मा पुत्र जगतराम वर्मा निवासी चौखड़िया व महेश उर्फ झब्बर कोरी पुत्र रामफल निवासी ग्राम चौखड़िया थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। पकड़े गए अभियुक्त आये दिन चोरी की घटनाआंे को अंजाम देते थे। जिसकी गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा तलाश की जा रही थी। प्राथमिक विद्यालय मेटुकहा थाना रामगांव में खटपट की आवाज हो रही थी। तभी भ्रमणशील टीम द्वारा विद्यालय के पास जाकर देखा गया तो अभियुक्त राजितराम व महेश उपरोक्त द्वारा स्कूल से एक अदद गैस सिलेन्डर व 03 अदद सोलर लाइट सिस्टम की बैट्री, 03 अदद सीलिंग पक्खां, 01 अदद लोहे की सरिया 01 अदद लोहा काटने वाली आरी, 01 अदद पेचकस, 01 अदद टूटा हुआ ताला लेकर भाग रहे थे। तभी टीम द्वारा हिकमत अमली का प्रयोग करते हुये घेर कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए अभियुक्तों के विरूद्ध पूर्व में थाना रामगांव व कोतवाली देहात में कई मुकदमें पंजीकृत है। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक हरिनाथ यादव, हे.का.राजेन्द्र मोदनवाल, हे.का.भगवानदास, का.शिवराम, का.अमरजीत यादव, का.रामसेवक सोनकर शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें