: पाक्सो एक्ट के दो अभियुक्त गिरफ्तार
Admin
Tue, Sep 3, 2024बहराइच। मटेरा पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी ने बताया कि अभियुक्त रितेश सोनकर पुत्र रमेश व रमेश सोनकर पुत्र पुत्ती निवासीगण जमालुद्दीन जोत को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया गया।
लूट का अभियुक्त गिरफ्तार
बहराइच। जरवलरोड पुलिस द्वारा लूट का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो बाइक व 9500 रूपये बरामद किया गया है। थाना प्रभारी जरवलरोड बृजराज प्रसाद ने बताया कि लूट के दर्ज मुकदमें में जांच के बाद प्रकाश में आये अभियुक्त परवेस पुत्र राम आधार मौर्या निवासी गोवा मझारा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
जबरन वसूली व धमकाने के मामले में एक गिरफ्तार
बहराइच। दरगाह पुलिस द्वारा जबरन वसूली व धमकाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि जलील पुत्र गिट्टू निवासी हमजापुरा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
भेड़िये के हमले में बालिका घायल
बहराइच। महसी क्षेत्र के गांवों में भेड़ियों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात्रि भेड़ियें ने हमला कर एक बालिका को घायल कर दिया। हलांकि परिजनों के जाग जाने से बालिका की जान बच सकी। घटना महसी के ग्राम पडोहिया के मजरा गिरधरपुरवा की है। जहां बीती रात्रि अस्ताना पुत्री अनवर अली 06 वर्ष अपनी दादी के साथ बरामदें में लेटी हुई थी। तभी रात्रि 11 बजे एक भेड़िये ने पहुंचकर उसका गला पकड़ लिया और खींचने लगा। बालिका के चिल्लाने पर उसकी दादी जग गई और भेड़िये से भिड़कर बालिका को बचा लिया। झीनाझपटी के चलते भेड़िया खेतों की ओर भाग गया। ज्ञातव्य हो कि महसी क्षेत्र में लगातार भेड़ियें हमला कर रहे है। वन विभाग जहां अपने स्तर से भेड़ियों को पकड़ने की कोशिश कर रहा है वहीं भेड़िये भी लगातार वनाधिकारियों को चकमा दे रहे है। फिलहाल भेड़िये वन विभाग व प्रशासनिक अमलों के लिए सिरदर्द बन चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन