ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: दिवंगत शिक्षक के परिवार को टीएससीटी ने दिया 51 लाख 93 हजार से अधिक का सहयोग

दिवंगत शिक्षको के परिवार के लिए देवदूत साबित हो रही टीएससीटी
बहराइच। विकास खण्ड विशेश्वरगंज के प्राथमिक विद्यालय मेझरिया में कार्यरत रहे प्रभारी प्रधानाध्यापक राम शरण का निधन बीते 26 जुलाई को हो गया था। स्व.राम शरण ‘‘टीचर्स सेल्फ केयर टीम‘‘ के वैधानिक सदस्य थे। जिसकी रिपोर्ट जिला टीम द्वारा प्रांतीय नेतृत्व को भेजी गई थी। प्रांतीय नेतृत्व द्वारा जांचोपरांत स्थलीय निरीक्षण कराया गया। स्थलीय निरीक्षण जिला संयोजक पंकज प्रकाश के नेतृत्व में जिला सहसंयोजक सुभाष चंद वर्मा, ब्लाक विशेश्वरगंज संरक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, ब्लाक संयोजक अतुल मिश्रा, ब्लाक फखरपुर के संयोजक अखिलेश कुमार मौर्य व प्रवक्ता मनीष कुमार यादव द्वारा किया गया। स्थलीय निरीक्षण की रिपोर्ट प्रांतीय नेतृत्व को भेजी गई। तदोपरांत प्रांतीय नेतृत्व ने सहयोग अलर्ट 46 में 05 दिवंगत शिक्षको के परिवारों के सहयोग हेतु अपील की। प्रांतीय टीम की अपील पर प्रदेश भर से टीएससीटी के दानवीर शिक्षको ने पांचों दिवंगत शिक्षको के नामिनी के खातों में 16 नवंबर से 26 नवंबर तक मात्र 35 रुपए प्रति परिवार सहयोग किया और सभी को 52 लाख से अधिक का सहयोग प्राप्त हुआ। सहयोग अलर्ट 46 में ही स्व.राम शरण के नामिनी पुत्र शरद कुमार का खाता जारी किया गया था। जिसमें प्रदेश भर से शिक्षकों ने सहयोग किया और लगभग 51 लाख 93 हजार से अधिक का सहयोग सुनिश्चित हुआ। जिला संयोजक पंकज मिश्रा ने बताया कि सहयोग अलर्ट 46 में टीएससीटी ने पूर्णतः पारदर्शी तरीके से पांचों दिवंगत शिक्षको के परिवारों को 02 करोड़ 60 लाख से अधिक का सहयोग मात्र 35 रुपए प्रति परिवार के सहयोग से मात्र 10 दिन में सुनिश्चित किया है। यह पहल मानवता और इंसानियत की मिशाल है। जिला प्रवक्ता डी.डी.पटेल ने बताया कि टीम के संस्थापक/अध्यक्ष विवेकानंद आर्य, सह संस्थापक/प्रबंधक महेंद्र वर्मा, सह संस्थापक/महामंत्री सुधेश पांडेय, सहसंथापक/कोषाध्यक्ष संजीव रजक और प्रांतीय टीम के द्वारा पूर्णतः पारदर्शी और तकनीक पर आधारित यह व्यवस्था उत्तर प्रदेश के बेसिक और माध्यमिक के शिक्षकों के सहयोग से संचालित की जा रही है। जिला सह संयोजक सुभाष चंद वर्मा ने बताया कि टीम दिवंगत शिक्षको के परिवार के लिए देवदूत साबित हो रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें