ब्रेकिंग

20 से होगी नियमित पेराई

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

रोज़गार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को विधायक सदर ने वितरित किये जॉब ऑफर लेटर

घरेलू नल कनेक्शन एवं ओवरहेड टैंक निर्माण के कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ करें पूरा

महाराज सिंह इण्टर कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ad

नव दुर्गा पूजा समिति शेखदहीर के पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित : जनपद की सभी पुरानी समितियों को ट्रस्ट करेगा सम्मानित

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Sep 25, 2025

बहराइच। प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास के तत्वावधान में नवदुर्गा समिति काली मन्दिर शेखदहीर के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सनातन परम्परा का सम्यक निर्वहन करने हेतु सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन सुधांशु सिंह राणा एव रोहित चौधरी ने किया। समिति के सभी पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए न्यास के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि सामाजिक कार्य बहुत कठिन कार्य है। समाज में लोग आपको आर्थिक मदद करने वाले मिल जायेंगे लेकिन समय देने वाले लोग बहुत कम मिलेंगे इसलिए जिन पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया है वे वास्तव में कर्मयोगी है। जिसके बल पर आज गांवों में नगरों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित है। प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास जनपद के सभी पुरानी समितियों के पदाधिकारियों को नवरात्रि के दौरान सम्मानित करेगी जिससे सनातन संस्कृति आगे बढ़ती रहे। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र कुमार उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री संजय सिंह, कोषाध्यक्ष विजय गौड़, प्रचार प्रमुख अमरनाथ मिश्रा, वरिष्ठ ट्रस्टी सूरज शुक्ल, शिशु चौधरी, कमलेश यादव, यश सिंह रैकवार आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें