मनकामेश्वर दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित : जनपद के सभी पुरानी समितियों को ट्रस्ट कर रहा है सम्मानित
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Sep 28, 2025
बहराइच। प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास के तत्वावधान में मनकामेश्वर दुर्गा पूजा समिति सरस्वती के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सनातन परम्परा का सम्यक निर्वहन करने हेतु सम्मानित किया गया। समिति के सभी पदाधिकारियों एवं श्रद्धालूओं को संबोधित करते हुए न्यास के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि सामाजिक कार्य बहुत कठिन कार्य है। समाज में लोग आपको आर्थिक मदद करने वाले मिल जायेंगे लेकिन समय देने वाले लोग बहुत कम मिलेंगे। इसलिए जिन पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया है वे वास्तव में कर्मयोगी है जिसके बल पर आज गांवों में नगरों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित है। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक घनश्याम वाजपेई, प्रदेश अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र कुमार उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री संजय सिंह, प्रचार प्रमुख अमरनाथ मिश्रा, डॉ अनंतराम निषाद, महासचिव ध्रुव कुमार मिश्र, आदर्श शुक्ल, घनश्याम अवस्थी, अशोक मद्धेशिया, चन्द्रशेखर सिंह, रोहित चौधरी, सुमुख पाठक, डॉ एन.के.सिंह, अतुल गौड़, रिशु चौधरी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कथा व्यास शिववंश शास्त्री, राकेश गुप्ता अध्यक्ष दुर्गा पूजा समिति के साथ साथ लगभग पच्चीस पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन