ब्रेकिंग

20 से होगी नियमित पेराई

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

रोज़गार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को विधायक सदर ने वितरित किये जॉब ऑफर लेटर

घरेलू नल कनेक्शन एवं ओवरहेड टैंक निर्माण के कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ करें पूरा

महाराज सिंह इण्टर कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ad

: अनेक जगहों पर निकाली गई तिरंगा यात्रा

जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
बहराइच/बौण्डी। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे तिरंगा यात्रा के तहत मंगलवार को जिले भर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जहाँ क्षेत्रीय विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। महसी विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकाली गई जो तेजबापुर ब्लाक मुख्यालय से प्रारंभ होकर सड़क भ्रमण करते हुए महसी पहुची। इस दौरान विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी को देश के वीर सपूतो से प्रेरणा लेनी चाहिए। देश की एकता व अखण्डता के लिए हमे सदैव तत्पर रहना चाहिए। जिन्होंने हमें आजादी दिलायी हम उन्हें कतई नहीं भूल सकते। तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा बृजेश पांडे, अखंड प्रताप सिंह गोलू, चहलारी नरेश उत्तराधिकारी आदित्यभान सिंह, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष प्रशांत सेठ, युवा मोर्चा संयोजक अरुणेंद्र सिंह अंकित शाहिद तमाम कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं विधानसभा कैसरगंज में पूर्व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के मार्गदर्शन में व बलहा विधानसभा में बहराइच सांसद डॉक्टर आनंद कुमार गोंड के मार्गदर्शन में मटेरा विधानसभा में क्षेत्रीय कोषाध्याय प्रशांत सेठ, जिलाध्यक्ष भाजपा बृजेश पांडे, युवा मोर्चा संयोजक अरुणेंद्र सिंह अंकित के मार्गदर्शन में तिरंगा यात्रा इन सभी विधानसभाओ में निकला गया। इस अवसर पर सभी मंडल के सभी मंडल अध्यक्ष व उनके समस्त कार्यकारणी व कार्यकर्ताओं व आम जन मानस ने बढ़-चढ करके इस तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में सहभागिता की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें