ब्रेकिंग

डीएम ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

लापरवाह अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

घटना में प्रयोग की गई बोलेरो, बिजली का तार व डण्डा बरामद

ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के बताए उपाय

Ad

जन्मदिवस पर मिसाइल मैन अब्दुल कलाम को नमन : सेनानी उत्तराधिकारियों ने याद कर दी श्रद्धांजलि

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Oct 15, 2026

बहराइच। स्थानीय सेनानी भवन सभागार में सेनानी उत्तराधिकारियों ने भारत रत्न ए पी जे अब्दुल कलाम का जन्म दिन मनाया। उपस्थित जनों ने उन्हें देश का सच्चा सपूत और राष्ट्र गौरव बताया। संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि विंग्स आफ फायर, इग्नाइटेड माइंड्स और इंडिया 2020 इनकी प्रमुख रचनाएं हैं, डॉ कलाम एक धार्मिक मुसलमान होने के साथ साथ सभी धर्मों का सम्मान करते थे। वे भगवतगीता का अध्ययन करते थे, वीणा बजाते थे। वे अन्त समय तक स्कूलों और कॉलेजों में जाकर छात्रों से संवाद करना पसन्द करते थे। कार्यक्रम में संगठन जिला महामंत्री राजू मिश्र उर्फ मुन्ना, संगठन के संरक्षक अनिल त्रिपाठी एडवोकेट, उपाध्यक्ष रामदीन गौतम, विशेश्वर नाथ अवस्थी, संयुक्त महामंत्री आदित्य भान सिंह, शिव नारायण, रवीन्द्र कुमार सिंह, संगठन के विशेष कार्याधिकारी भानु प्रताप द्विवेदी एडवोकेट, मोहर्रम अली, अजय सिंह, अनन्त राम मिश्र, शेषराज सहित तमाम सेनानी उत्तराधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें