अंतराष्ट्रीय महिला व किसान दिवस का भव्य आयोजन : कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
Kunwar Diwakar Singh
Thu, Oct 15, 2026
बहराइच। गुरूवार को कृषि भवन सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा ने महिला किसान दिवस को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय कृषि को आत्मनिर्भर और अधिक उत्पादक बनाने में महिला किसानों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। पारंपरिक ज्ञान से लेकर आधुनिक कृषि पद्धतियों और जैव विविधता संरक्षण तक, महिलाएं हर स्तर पर खेती को सशक्त बना रही हैं। हमारे देश महिला किसान के बेटे आईएएस, आईपीएस एवं इंजीनियर, डॉक्टर सहित समाज के अन्य क्षेत्रों में अपना योगदान दे रहे हैं। जिले की 03 प्रगतिशील महिला किसान जिसमें श्रीमती शैलजा सिंह ग्राम कस्मूल्लापुर विकास खण्ड हुजूरपुर, श्रीमती शिखा मौर्या (टीसीएल) ग्राम सरायअली विकास खण्ड फखरपुर एवं श्रीमती पार्वती देवी ग्राम सोहरवा विकास खण्ड चित्तौरा को उप निदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा. अरुण कुमार राजभर एवं डा. प्रियंका सिंह ने संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रेशम विकास अधिकारी अखिल कुमार ने कहा कि रेशम विभाग में रेशम उत्पादन कार्य हेतु 80 प्रतिशत महिलायें कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पुरुष अपने कार्य में जल्दबाजी करते हैं। श्रीमती प्रिया सिंह वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए द्वारा कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों और किसान बहनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन