साइबर अपराध एवं करियर ओरिएंटेशन को लेकर किया गया जागरूक : छात्रों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए गए
Kunwar Diwakar Singh
Thu, Oct 15, 2026
बहराइच। शासन के निर्देश के क्रम में आज सर्किल कैसरगंज के विभिन्न थानों में साइबर अपराध एवं करियर ओरिएंटेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। सीओ कैसरगंज डीके श्रीवास्तव के नेतृत्व में कैसरगंज सर्किल के थाना हुजूरपुर क्षेत्र सहित विभिन्न इंटर कॉलेजों में छात्रों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए गए। मुख्यालय स्तर से विशेषज्ञों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से भी बच्चों को जागरूक किया गया। सीओ ने छात्रों को बताया कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी किसी से शेयर न करें और किसी भी साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें। आपातकाल के लिए 112, साइबर ठगी पर 1930, वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क करना और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन