ब्रेकिंग

डीएम ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

लापरवाह अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

घटना में प्रयोग की गई बोलेरो, बिजली का तार व डण्डा बरामद

ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के बताए उपाय

Ad

प्रेम प्रसंग में दम्पत्ति ने की थी आकाश की हत्या : घटना में प्रयोग की गई बोलेरो, बिजली का तार व डण्डा बरामद

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Oct 15, 2026

बहराइच। मटेरा क्षेत्र के एक नहर में बीते दिनों मिले युवक के शव का राजफाश पुलिस ने कर दिया है। युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में दम्पत्ति ने मिलकर की थी। गौरतलब हो कि बीते 11 अक्टूबर की सुबह मटेरा के लीलापारा स्थित पिपरहवा नहर में एक बोरी में युवक का शव मिला था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। सोशल मीडिया के माध्यम से युवक के भाई विकास कसौधन द्वारा युवक की पहचान अपने भाई आकाश गुप्ता पुत्र महादेव गुप्ता निवासी गेंधरिया बुजुर्ग थाना रूधौली जनपद बस्ती के रूप में की थी। पुलिस की विवेचना में तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक आकाश मुम्बई में रहकर काम करता था। जहां उसका प्रेम प्रसंग श्रावस्ती के मल्हीपुर निवासिनी महिला पूनम देवी पत्नी राजकुमार गुप्ता से हो गया था। बीते 10 अक्टूबर को पूनम के पति राजकुमार द्वारा अपनी पत्नी से फोन करके आकाश को अपने घर शिकारी चौड़ा बुला लिया। जहां विवाद के दौरान राजकुमार गुप्ता उसकी पत्नी पूनम व पूनम के पिता फूलचन्द्र तथा भाई अनुज द्वारा बिजली के तार से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी तथा शव को प्लास्टिक की बोरी में भरकर फेंक दिया था। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि घटना में शामिल दम्पत्ति पूनम देवी व उसके पति राज कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर घटना में प्रयोग की गई बोलेरो, बिजली का तार व डण्डा बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि शेष दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला आरोपी गिरफ्तार

बौण्डी, बहराइच। अश्लील गाना गाकर महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले एक आरोपी को बौण्डी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि आरोपी धर्मपाल पुत्र ननकुन्ना निवासी चरीगाह सिपहिया हुलास को गिरफ्तार किया गया है। जो महिलाओं को देखकर अभद्र टिप्पणी करता था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें