ब्रेकिंग

डीएम ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

लापरवाह अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

घटना में प्रयोग की गई बोलेरो, बिजली का तार व डण्डा बरामद

ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के बताए उपाय

Ad

खराब प्रदर्शन पर डीएम सख्त, सीएमओ का वेतन रोका : लापरवाह अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Oct 15, 2026

बहराइच। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड व विकास कार्यों की समीक्षा में केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकरी योजनाओं के क्रियान्वयन में खराब प्रदर्शन और कार्यों में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर सख्त रुख अपनाया है। सीएम डैशबोर्ड, विकास कार्यों, सीएमआईएस एवं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक में जननी सुरक्षा योजना में खराब प्रगति होने पर सुधार होने तक मुख्य चिकित्साधिकारी, जीएम डीआईसी, डीपीआरओ डीसीएनआरएलएम डीएसटीओ, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं अन्य विभागों के खराब प्रदर्शन पर संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए आगामी बैठक तक सुधार लाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान पंचायती राज विभाग के 15वें वित्त में तथा 5वें वित्त, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के पोषण मिशन तथा उद्योग विभाग की ओडीओपी टूल किट और नियोजन विभाग के सीएमआईएस/लोक शिकायत की प्रगति संतोषजनक न होम पर जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए आगामी माह में प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि डीपीआरओ, डीपीओ एवं डीईएसटीओ से स्पष्टीकरण लिया जाए। आईजीआरएस की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में संतुष्टि का स्तर किसी भी दशा में 80 प्रतिशत से कम नहीं होना चाहिए। सीएमआईएस की समीक्षा में जिलाधिकारी ने एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं तथा एक करोड़ रुपये से अधिक लागत के निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें