जिला गन्ना अधिकारी ने फीता काटकर की शरदकालीन गन्ना बुवाई की शुरुआत : जलप्लावित क्षेत्र के लिए उपयुक्त है नई किस्म 15466
Kunwar Diwakar Singh
Thu, Oct 15, 2026
बहराइच। गुरूवार को पारले चीनी मिल के प्रगतिशील किसान रमेश तिवारी निवासी ग्राम प्यारेपुर में जिला गन्ना अधिकारी आनंद कुमार शुक्ल द्वारा फीता काटकर शरदकालीन गन्ना बुवाई का शुभारभ किया गया। किसान द्वारा बताया गया कि वह नई किस्म 15466 की ट्रेंच विधि से बुवाई कर रहे है जो कि जलप्लावित क्षेत्र के लिए उपयुक्त है। उन्होंने बताया कि पारले चीनी मिल शरदकालीन गन्ना बुवाई में बीज एवं भूमि उपचार हेतु किसानों को 56 प्रतिशत छूट पर जैविक खाद भू मुद्रा, 100 ग्राम हैक्सटॉप एवं 100 मिलीलीटर ंउपकं किसानों को उनके घर पहुंचाकर दे रही है। इस अवसर पर गन्ना प्रबंधक जगतार सिंह, सर्किल इंचार्ज रूचिन, सरनाम सिंह तथा रमेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन