ब्रेकिंग

डीएम ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

लापरवाह अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

घटना में प्रयोग की गई बोलेरो, बिजली का तार व डण्डा बरामद

ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के बताए उपाय

Ad

छात्र-छात्राओं को दिया करियर एवं साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण : ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के बताए उपाय

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Oct 15, 2026

फखरपुर, बहराइच। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना फखरपुर की महिला मिशन शक्ति टीम ने शांति शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज बुबकापुर में छात्र-छात्राओं के लिए करियर गाइडेंस एवं साइबर सुरक्षा विषय पर वृहद कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गरीब छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत आयोजित किया गया। थानाध्यक्ष रामकुमार राजभर के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में महिला मिशन शक्ति टीम ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा, करियर चयन, आत्मनिर्भरता, महिला सुरक्षा एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। टीम ने बताया कि सही मार्गदर्शन, निरंतर अध्ययन एवं आत्मविश्वास से छात्र-छात्राएं अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में साइबर विशेषज्ञ रजत टंडन ने ऑनलाइन जुड़कर लैपटॉप एवं टैबलेट के माध्यम से छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने, सोशल मीडिया के दुरुपयोग तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि किसी भी साइबर अपराध की सूचना तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा साइबरपोर्टल पर देनी चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें