ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: जनजाति समुदाय ने हाथों में पोस्टर लेकर किया प्रदर्शन, जताई नाराजगी

जनजाति समुदाय ने किया लोकसभा चुनाव का बहिष्कार, कहा नेटवर्क नही तो वोट नही
डीएम, एसपी व एसडीएम को भेजा ज्ञापन
13 हजार से अधिक की आबादी नेटवर्क व डिजिटल सुविधाओं से दूर
बिछिया, बहराइच। जनपद के सीमावर्ती व जंगल क्षेत्र के विकास खंड मिहीपुरवा का न्याय पंचायत आम्बा जनजाति बाहुल्य है। न्याय पंचायत क्षेत्र में चार ग्राम पंचायत आम्बा, विशुनापुर, फकीरपुरी और बर्दिया है। जिसमें 13 हजार से अधिक की आबादी है। इन चारों गांवों में बीएसएनएल का अब तक मात्र एक टावर लगा हुआ जो सिर्फ शो पीस बनकर खड़ा हुआ है। देश जहां डिजिटल इंडिया से जुड़कर तमाम बुलंदियों को छू रहा है वहीं इस क्षेत्र में नेटवर्क न होने की वजह से आज भी पिछड़ा हुआ है। इन चारों गांवों में जनजाति समुदाय की संख्या अधिक है। जिनका विकास नेटवर्क न होने की वजह से रुका हुआ है। लेकिन अब इन गांवों के जनजाति समुदाय के लोगों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। थारू जनजाति समाजोत्थान समिति के बैनर तले जनजाति व अन्य समुदाय के लोग गांव में घूम-घूम कर लोगों को पोस्टर बाट रहे हैं व प्रदर्शन कर रहे हैं। लोग एक सुर में बोल रहे हैं कि अगर गांव में किसी अन्य कंपनी का परमानेंट नेटवर्क वाला टावर नही लगा तो इस बार वह मतदान नही करेंगे। वन अधिकार आंदोलन के संस्थापक व कार्यकर्ता समाजसेवी डा. जंग हिंदुस्तानी ने बताया कि नेटवर्क न होने की वजह से लोगों में नाराजगी है लोग प्रदर्शन कर हाथ में पोस्टर लेकर चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। लेकिन उन्हें समझाया जा रहा है कि पहले ज्ञापन देकर प्रशासन को सूचित करें जिसके बाद सुनवाई न होने पर आंदोलन की कार्यवाही करें। मंगलवार को बर्दिया गांव में मौजूदा प्रधान श्यामलाल, पूर्व प्रधान सीताराम, कौसर अली, अकबर अली, महिपाल चौधरी, राजू, हनुमान, अनिल कुमार, तनवीर आलम आदि ने हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें