ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

झांसा देकर साइबर ठगो द्वारा युवक से 61,535 रूपये की ठगी : ऋण देने के नाम पर विभिन्न किस्तों में रूपये कराये ट्रांसफर

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Sep 13, 2025

बहराइच। लोन स्वीकृत का झांसा देकर साइबर ठगो द्वारा युवक से 61,535 रूपये कई बार में अपने स्कैनर से बैंक खातों में ट्रांर्सफर करा लिया। ठगों द्वारा झांसे में लेकर युवक से विभिन्न प्रक्रियाओं के लिए कुल 10 किस्तों में पैसे ट्रांर्सफर कराये। जब युवक द्वारा दिए गए बैंक खातें में पैसे नहीं आये तो युवक ने कारण पूछा। जिस पर ठगों द्वारा फिर बताया गया कि केवल अन्तिम प्रक्रिया बची है। 10 हजार रूपये और भेज दो तो तुरन्त तुम्हारे खातें में पैसे पहुंच जायेगे। युवक को जब शंका हुई और अपने नजदीकियों ने ठगों के बारे में बताया तो उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित द्वारा मामले में साइबर थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब हो कि थाना बौण्डी अन्तर्गत मुरौव्वा निवासी विपिन सिंह पुत्र पुत्तू सिंह के मोबाइल पर बीते 10 सितम्बर को एक युवक का फोन आया जो अपने को सूर्योदय स्माल फाइनेंस बैंक लि.का कर्मचारी बताते हुए कहा कि हम आपकों प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत चार लाख का ऋण दिला देगे। आप अपनी आईडी मेरे मोबाइल पर भेज दीजिए तथा 1100 रूपये प्रोसेसिंग फीस ट्रांसफर कर दीजिए। ठग के झांसे में आकर युवक ने भेजे गए क्यूआर पर 1100 रूपये भेज दिए। जिसके बाद विभिन्न प्रक्रियाओं के लिए ठगों ने युवक विपिन से क्रमशः 2000, 6,000, 10,000, 7,335, 12,500, 14,800, 4300, 3300, 1100 व 200 रूपये मिलाकर कुल 61,535 रूपये ट्रांर्सफर करा लिए तथा पीड़ित के खातें में ऋण का पैसा भी नहीं भेजा। जब युवक द्वारा फोन किया गया तो फिर 10,000 हजार रूपयों की मांग की जाने लगी। पीड़ित द्वारा ठगी का एहसास होने पर साइबर थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें